गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होंगे चुनाव, हिमाचल के साथ जारी होंगे नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता शामिल होंगे और  3.24 लाख मतदाताआ  पहली बार मतदान करेंगे

gujarat election dates

नई दिल्ली। गुजराज में विधानसभा चुनावों का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। गुजरात विधानसभा के लिए मतदान  1 और 5 दिसंबर को होंगे, जबकि मतगणना हिमाचल प्रदेश के चुनाव के साथ 8 दिसंबर को ही की जाएगी।

निर्वाचन आयोग की ओर से बुलाई गई एक पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव दो चरणों में होंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता शामिल होंगे और  3.24 लाख मतदाताआ  पहली बार मतदान करेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होंगे। वहीं दूसरे चरण में  93 सीटों पर मतदान होगा।

इस चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए पहले चरण में 14 नवंबर और दूसरे चरण में चुनाव 17 नवंबर आख़िरी ताऱीखें हैं। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटों की जरुरत है।

 

गुजरात चुनाव कार्यक्रम

 

2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा विजयी रही थी जिसे 99 सीटें हासिल हुई थीं वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। यहां शेष छह सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थीं।

बताया जा रहा है कि उस बार आम आदमी पार्टी के आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। गुजरात में पिछले 24 साल से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है।

इस बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात में काफी तैयारी की है। इसका भाजपा से ज्यादा नुकसान कांग्रेस को बताया जा रहा है।

First Published on: November 3, 2022 2:20 PM