हरदा की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत दो सौ से ज्यादा घायल


धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 216 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को भोपाल और नर्मदापुरम में भर्ती कराया गया। इस फैक्ट्री का मालिक राजीव अग्रवाल हैं जो हादसे के बाद भाग गया लेकिन राजगढ़ में पकड़ा गया। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में कुछ साल पहले भी एक ब्लास्ट हुआ था जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई थी। कांग्रेस का आरोप है कि फैक्ट्री का मालिक स्थानीय प्रशासनिक स्तर अच्छी पकड़ है और इसीलिए कई शिकायतों के बाद भी उस पर कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस हादसे के बाद स्थानीय कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। हालांकि मामले में फैक्ट्री मालिक को राजनीतिक संरक्षण देने की भी बात की जा रही है। इसे लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रहीं हैं लेकिन भाजपा लगातार सत्ता में है ऐसे में उनके नेताओं पर यह आरोप कहीं ज्यादा ठोस दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री मालिक के पास इसे संचालित करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं था और वह बच्चों से सुतली बम बांधने का काम करवाता था। घटना के बाद जब बुधवार को सीएम मोहन यादव हरदा पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका जमकर विरोध किया।

 

जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ वह शहर के ही मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा रहा था। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।

धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज़ पूरे शहर में सुनी गई। धमाके की तीव्रता से आसपास के रास्तों पर चल रहे वाहन गिर गए। धमाके के बाद लपटें और धुआं पूरे शहर में देखा जा सका।  हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके होते रहे। घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि घायलों को भोपाल और इंदौर शिफ्ट किया जा सकता है।



Related






ताज़ा खबरें