देश भर से किसानों के दिल्ली कूच कार्यक्रम के ठीक दो दिन पहले हरियाणा के किसानों की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गयी है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अलग अलग जिलों से दो दर्जन से ज्यादा किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।मध्यप्रदेश के छतरपुर में जिला दंडाधिकारीडी ने पहले ही कोरोना के नाम पर मास्क न पहनने वालों को क़रीब 10 घंटे की खुली जेल में रखे जाने का प्रावधान किया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन, विदिशा, इंदौर, भोपाल में भी नागरिकों को मास्क न पहनने के लिए सख्ती से दंडित किया जा रहा है। ऐसे में वहां के किसानों को कोरोना के फैलाव और मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का पालन न करने के नाम पर गिरफ्तार किया ही जायेगा।
इस बारे में स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने मंगलवार को दिन में विस्तृत जानकारी दी।
आज सुबह हरियाणा में दर्जनों किसान नेता गिरफ्तार। 26 नवंबर की किसान रैली के संदर्भ में महत्वपूर्ण सूचना! #DilliChalo https://t.co/qzsTjAQyTq
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) November 24, 2020
इसके बाद दिन में 12 बजे गुड़गांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के यादव ने विस्तार से 26 नवंबर के दिल्ली कूच कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
किसान विरोधी तीन कानूनों का विरोध कर रहे किसान नेताओं को हरियाणा भर में हिरासत में लिए जाने के सम्बंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस देखें लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुग्राम हरियाणा से https://t.co/TkPM017LBJ
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) November 24, 2020
इस बीच जिन राज्यों से दिल्ली में किसान आने वाले हैं, वहां कोरोना संक्रमण के नाम पर काफी सख्त कानून लागू कर दिए गए हैं। राजस्थान में धारा 144 लागू है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मास्क पहनने को लेकर जुर्माने का प्रावधान किया गया है औश्र कुछ बड़े जिलों में रात का कर्फ्यू लागू किया गया है।
•Union Home Minister Amit Shah to visit Chennai to take part in official & party events
•Union Education Minister Dr. RP 'Nishank' to receive the prestigious literary honour: the International Vatayan Summit Award
— PB-SHABD (@PBSHABD) November 21, 2020
Rajasthan Home Department advises district administrations to impose restrictions under Section 144 of CrPC in view of rising cases of COVID-19 in the state. pic.twitter.com/gJY9b1Ftwi
— PB-SHABD (@PBSHABD) November 20, 2020
इस बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित हिमाचल और छत्तीसगढ़ में केंद्र की ओर से कोविड के बढ़ते मामलों की रोकथाम के नाम पर एक टीम भेजी गयी है।
In Fight Against Covid, Central Teams Rushed To Punjab, Himachal, UP https://t.co/JrIpHWGIOM pic.twitter.com/s8BOId3sYQ
— NDTV (@ndtv) November 22, 2020
हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों पर सीपीएम की किसान सभा के नेता हनन मुल्ला ने तीखी निंदा की है।
Hannan Mollah, CPIM PolitBuro member & general secretary of @KisanSabha condemns arrests of kisan leaders in Haryana before the Dilli Chalo call of Kisan Organisations. pic.twitter.com/opKc0E5878
— CPI (M) (@cpimspeak) November 24, 2020
आल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा है कि 26-27 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम पर इन कार्रवाइयों से कोई फ़र्क पड़ने नहीं जा रहा, हालांकि दिल्ली पुलिस के डीसीपी का कहना है कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीपीआइएमएल ने किसानों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार की आलोचना की है और किसानों को तुरंत बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।
CPIML condemns strongly the detentions of dozens of farmers and workers' leaders by Haryana BJP government and demands their immediate and unconditional release.
Attempts to stop Country's #farmers and #workers from exercising their right to Strike is illegal & unconstitutional.
— CPIML Liberation (@cpimlliberation) November 24, 2020
हरियाणा में किसानों की गिरफ़्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का बयान
अफ़सोस की बात है कि चौ. छोटूराम जयंती के अवसर पर हरियाणा में कई जगह छापे मारकर शान्तिपूर्ण ढंग से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को उनके घर से गिरफ्तार करने की हम कड़ी निंदा करते हैं।
गिरफ्तार किसानों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और उनकी बात सुनी जाए। pic.twitter.com/Y63xBSq7OV
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) November 24, 2020
MSP से कम खरीदने पर सजा के प्रावधान के क़ानून के लिए हम पूरी लड़ाई लड़ेंगे। इसी वास्ते APMC एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव ला रहे हैं।
हम सभी साथी मिलकर किसानों की आवाज़ उठाएंगे और लोगों के बीच जायेंगे। इस सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे।
किसान आन्दोलन को हमारा पूर्ण समर्थन है। pic.twitter.com/tRiDibGHXz
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) November 24, 2020
हरियाणा में पकड़े गए किसान नेताओं की अद्यतन सूची नीचे दी जा रही है।
1. प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा सिरसा
(हरियाणा किसान मंच)
2 . एस पी सिंह खुईयां मलकाना, सिरसा
3. रमेश बेनीवाल हिसार,
(हरियाणा किसान मंच)
4. विकास सीसर हिसार
5. सुरेश कोथ हिसार,
6. जय करण माण्डौठी, AIKKMS, बहादुरगढ
7. मियां सिंह हिसार ,
8. सुबे सिंह बूरा हिसार,
9. भूप सिंह उकलाना, हिसार
10. रमेश छिरँग उकलाना किसान यूनियन
11. रामचन्द्र जिला पार्षद, रतिया फतेहाबाद
12. गुरभजन सिंह प्रधान
*13. रामचंद्र यादव झज्जर
14. सूबेदार सत्यनारायण झज्जर ,
15. प्रदीप धनखड़, बहादुरगढ, झज्जर
16. रमेश पांघाल तोशाम, भिवानी
17. बलबीर ठाकन भिवानी, (अखिल भारतीय किसान सभा)
18. रवि आजाद , भिवानी
19. करण सिंह जैनावास तोशाम,
20. सत्यवान नरवाल ,
21. रतन मान करनाल, (भारतीय किसान यूनियन)
22. अनिल नांदल रोहतक,
23. सूबेदार सुंदर सिंह रोहतक,
24. सुभाष गुज्जर, यमुनानगर
25. रणधीरसिंह
26.रघबीर बाढड़ा
27. जगबीर घासोला
28. राम कुमार कादयान
29. जरनैल सिंह मलवाला, अध्यक्ष, खेती बचाओ संघर्ष कमेटी
30. राजविन्दर सिंह खेती बचाओ संघर्ष कमेटी
31. राम चन्दर सहनवाल