फ्रांस के आतंकी हमले को जायज बताने वाले शायर मुनव्वर राणा पर लखनऊ में FIR


ऊर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग और IT एक्ट में FIR दर्ज करवाया है।



बड़ी बात Updated On :
fir on munawwar rana
फाइल फोटो


लखनऊ। ऊर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग और IT एक्ट में FIR दर्ज करवाया है।

मुनव्वर राणा ने 16 अक्टूबर को फ्रांस में हुए आतंकी हमले को सही ठहराते हुए कहा था कि

हमला करने वाले की जगह मैं होता तो भी ऐसा ही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर हमलावर को कत्ल करने के लिए मजबूर किया गया। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।

इतना ही नहीं, राणा ने फ्रांस में हुए हमले की निंदा करने पर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा था और कहा था कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा।

साथ ही साथ राणा ने कहा था कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में विवादित कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों साल से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।

बता दें कि पेरिस के पास कॉन्फ्लांस सेन्ट होनोरिन इलाके में एक टीचर ने पिछले महीने क्लास में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था।

इसके बाद हमलावर ने 16 अक्टूबर को टीचर की हत्या कर दी थी। हमलावर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस घटना को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था।



Related






ताज़ा खबरें