भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर फायरिंग, कमर को छूकर निकल गई गोली

सहारनपुर जिले के देवबंद में हुआ हमला, सर्मथक नाराज़

भोपाल। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में यह हमला हुआ।

जानकारी के मुताबिक चंद्र शेखर इस हमले में बाल बाल बचे हैं। जानकारी के मुताबिक हमला उस समय हुआ जब आजाद अपने काफिले के साथ सहारनपुर में थे।

इस दौरान दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली के निशान गाड़ी के दरवाजे पर हैं तो वहीं दूसरी गोली सामने की ओर से अंदर आई आजाद को छूकर निकल गई।

इससे उनकी कमर में खरोच आई है। आजाद को फिलहाल सहारनपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इस हमले के बारे में पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक घटना करीब पांच बजे की बताई जा रही है। भीम आर्मी प्रमुख पर हुए इस हमले से उनके सर्मथक खासे नाराज हैं और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, घायल आज़ाद ने कहा कि जब उन पर हमला किया गया तब कार के अंदर उनके छोटे भाई सहित पांच लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई और हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।

First Published on: June 28, 2023 6:23 PM