कोवैक्सीन की डेढ़ लाख डोज की पहली खेप आई, 5 मई से होगा प्रदेश में 18+ वालों का वैक्सीनेशन


भारत बायोटेक की को-वैक्सीन के डेढ़ लाख डोज शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल पहुंचने के बाद प्रदेश में पांच मई से 18 साल से 45 साल तक के लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए कुछ उम्मीद जगी है।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
covaxin

भोपाल। भारत बायोटेक की को-वैक्सीन के डेढ़ लाख डोज शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल पहुंचने के बाद प्रदेश में पांच मई से 18 साल से 45 साल तक के लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए कुछ उम्मीद जगी है।

3 मई के पहले कोवैक्सीन और कोविशील्ड के करीब पांच लाख डोज 18 से ऊपर वाले लोगों के लिए मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने 5 मई से 18 से 45 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू करने की तैयारी की है, लेकिन सारा दारोमदार वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों कंपनियों से वैक्सीन के जितने डोज मिलेंगे उसी लिहाज से ऑनलाइन स्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

बता दें कि पहले 1 मई से ही 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाना था, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया।

प्रदेश भर में वैक्सीनेशन के लिए 77 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और पहले इन्हें ही वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके बाद ही नए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने बताया कि 3 मई तक जितना वैक्सीन का डोज उपलब्ध होगा उसी के अनुसार 4 मई से 18 साल से 45 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए स्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका का पहला और दूसरा डोज लगाया जा रहा है। इसके लिए रविवार सुबह तक कोविशिल्ड के तीन लाख डोज मिलने की उम्मीद है। इस उम्र वालों के लिए कुल 6 लाख डोज उपलब्ध हैं।



Related






ताज़ा खबरें