टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का हादसे में निधन


साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :

भोपाल। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना पालघर की है जब मिस्त्री की कार एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक मिस्त्री भी थे।

यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सूर्या नदी चरोटी पुल पर हुआ। दरअसल, साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मुताबिक मिस्त्री की कार  MH-47-AB-6705 दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हादसे का शिकार हुई। गाड़ी को एक महिला चला रहीं थीं वहीं साइरस बाजू में पैसेजंर सीट पर बैठे थे। इसके अलावा पीछे दो लोग बैठे थे। इस भीषण हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।

 

साइरस पलोनजी मिस्त्री एक व्यापारी थे, जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे। बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।



Related