डबरा से इमरती देवी हारीं, देखिये BJP की सबसे छोटी और बड़ी जीत

बीजेपी की इस जीत के बाद मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा -यह जीत मध्य प्रदेश में भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने बूथ स्तर पर अथक मेहनत की है। मध्य प्रदेश के अंदर दिग्विजय और कमलनाथ के गुरूर को तोड़ने का काम जनता ने किया है। 

डबरा सीट से बीजेपी की इमरती देवी हार गयी हैं,  उन्हें कांग्रेस के सुरेश राजे विजय ने 7265 वोटों से हराया है। याद हो, कि इमरती देवी पर कमलनाथ की आपत्तिजनक  टिप्पणी को बीजेपी ने पूरे चुनाव में मुद्दा बनाया था और चुनाव आयोग ने भी कमलनाथ को चेतावनी दी थी। 

मध्यप्रदेश की 28 सीटों में से सत्ताधारी बीजेपी  अब तक 17 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और  2 सीटों पर आगे हैं।   कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है।

बीजेपी की इस जीत के बाद मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा -यह जीत मध्य प्रदेश में भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने बूथ स्तर पर अथक मेहनत की है। मध्य प्रदेश के अंदर दिग्विजय और कमलनाथ के गुरूर को तोड़ने का काम जनता ने किया है।

भाजपा की सबसे छोटी और बड़ी जीत

भांडेर सीट पर भाजपा की रक्षा संतराम सिरोनिया ने सबसे छोटी जीत दर्ज की। रक्षा ने महज 161 वोटों से कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हराया है। वहीं, सांची में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री प्रभुराम चौधरी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। प्रभुराम को 1 लाख 15 हजार 511 वोट मिले। उन्होंने 63 हजार 809 वोटों के अंतर से कांग्रेस के मदन लाल चौधरी को हराया है।

 

First Published on: November 10, 2020 9:33 PM