मांधाता में कमलनाथ, कहा- यह सच्चाई और झूठ का चुनाव है

DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
kamal nath

खंडवा। खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के पुनासा में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को सभा को संबोधित किया। यहां कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि रविवार को एक सभा में जो भाषण को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बवाल मचा रहे हैं। यह सब आडंबर है।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान तो बहाना ढूंढ रहे हैं। बैठ गए अनशन पर। मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मुझे तो विधायक का नाम भी नहीं याद था।

उन्होंने कहा कि आज हमारे मंच के आइटम नंबर वन हैं- राज नारायण सिंह, आइटम नंबर 2 हैं- अजय सिंह। क्या यह किसी का अपमान है?

कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव उत्तम का नहीं है, यह चुनाव कांग्रेस का नहीं है, यह चुनाव सच्चाई और झूठ का चुनाव है।

युवा साथी उत्तम आपका साथ देगा। इनका पूरा परिवार आपके साथ जुड़ा हुआ है। हमेशा सेवा की है। आपके उत्तम का भविष्य लंबा है। मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास की नई इबादत लिखेगा।

कमलनाथ ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाते हैं कि कोको-कोला पीते हैं। कोको-कोला पीना बंद कर दूंगा तो क्या किसानों की आत्महत्या बंद हो जाएंगी। बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल जाएगा। जनता समझदार है।

10 नवंबर को मतों की गिनती के साथ प्रदेश की जनता सबकी किस्मत तय कर देगी। मुझे उम्मीद है कि गिनती में मांधाता का झंडा सबसे ऊंचा रहेगा।



Related






ताज़ा खबरें