28 दिन से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी, फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत फिर से बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 92 साल की लता ताई 8 जनवरी से कोरोना संक्रमित होने के बाद से आईसीयू में भर्ती हैं।

lata mangeshkar icu

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत फिर से बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने के बाद 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

92 साल की लता ताई तभी से आईसीयू में हैं। इस बीच, लता जी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नविनिर्माण के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी के मुताबिक, लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समधानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।

First Published on: February 5, 2022 4:15 PM