ग्रिड फेल से आधी मुंबई की बत्ती गुल, कुछ क्षत्रों में बहाल हुई बिजली

मुंबई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रिड फेल होने के कारण आधे मुंबई की बत्ती गुल हो गई। तकरीबन ढाई घंटे बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल हो पाई।

mumbai electricy failure

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रिड फेल होने के कारण आधे मुंबई की बत्ती गुल हो गई। तकरीबन ढाई घंटे बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल हो पाई।

गोरेगांव, अंधेरी, कुर्ला, सायन, प्रभादेवी, ठाणे सबसे ज्यादा इस बिजली संकट से प्रभावित हुए। लोकल ट्रेनें भी थम गईं। तीनों लाइनों पर लोकल रेल सेवा ठप्प हो गई। अस्पतालों में मरीज परेशान हुए।

आला अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस बत्ती गुल को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। पता चला है कि दक्षिण, मध्य और उत्तर मुंबई के लोग परेशान हो रहे हैं।

BEST (The Brihanmumbai Electric Supply and Transport ) इलेक्ट्रिसिटी ने अपने ट्वीट में लिखा,

टाटा की इनकमिंग इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल होने के कारण इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित है। असुविधा के लिए खेद है।

कई सेवाएं बुरी तरह रहीं प्रभावित-

बत्ती गुल होने से मुंबई में ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गए। इस कारण यहां वहां ट्रैफिक जाम हो गया। तत्काल ट्रैफिक पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं बीएमसी ने भी अपने कर्मचारियों को उतारा है।

मुंबई पुलिस की सीसीटीवी प्रणाली पूरी तरह ठप्प हो गई। वहीं बीएससी (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में कामकाज सामान्य चल रहा है। कलवा रिजन के पास तकनीकी खराबी के कारण ग्रिड फेल हुआ है।

First Published on: October 12, 2020 3:32 PM