महाकाल के दर पर राहुल गांधी, पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज तक रहे निशाने पर


राहुल गांधी को सुनने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उज्जैन में देखी गई, राहुल ने अपनी सभा में मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं के मुद्दे उठाए।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :

इंदौर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उज्जैन पहुंची। यहां राहुल गांधी ने बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लेने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने इस दौरान कहा कि हिंदुस्तान तपस्वियों का देश है, लेकिन यहां तपस्वियों का अपमान हो रहा है। राहुल गांधी ने गरीब, मजदूरों, किसानों, युवाओं और छोटे दुकानदार को असली तपस्वी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन तपस्वियों के लिए कुछ नहीं करती। लेकिन एक दो लोग जो मोदी जी की पूजा करते हैं, उन्हें सब मिल जाता है।

 

http://

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘हिंदुस्तान तपस्वियों का देश हैं। यहां तपस्वियों की पूजा होती हैं। हम तपस्वियों का आदर करते हैं। तपस्या किसान करता है, मजदूर करता है, हिन्दू धर्म कहता है कि तपस्वियों की पूजा होनी चाहिए, तो तपस्वियों की पूजा क्यों नहीं हो रही। जो तपस्या कर रहा है, सरकार उसके लिए कुछ नहीं करती। यहां आज तपस्वियों का अपमान हो रहा है।’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘मैं हर रोज युवाओं से मिलता हूं। उन्होंने भी तपस्या की है। वे मुझसे कहते हैं कि इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके लिए माता-पिता ने भी तपस्या की। डिग्री मिली तो क्या मिला? इसके जवाब में चुप हो जाते है। उनकी तपस्या का फल मजदूरी है।

किसानों को खाद फर्टिलाइजर नहीं मिलता, मिलता है तो बहुत ही महंगा मिलता है। मेहनत का सही दाम नहीं मिलता। पेट्रोल 60 रुपए का था, आज 107 रुपए का है। हर रोज हमारी जेब से पैसा निकलता है। ये पैसा तीन चार पूजा करने वालों के पास जा रहा है। जो मोदी की पूजा करते हैं, उन्हें सबकुछ मिल जाता है।’

इससे पहले राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।



Related