RLD प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के बाद निधन


राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (82 वर्ष) का गुरुवार की सुबह गुडगांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अजित सिंह बीते 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
ajit-singh

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (82 वर्ष) का गुरुवार की सुबह गुडगांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अजित सिंह बीते 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। फेफड़ों में इन्फेक्शन फैलने से उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

पिछले दो दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर अझित सिंह के निधन की जानकारी दी।

अजित सिंह के निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, बसपा नेता मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी।

रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा दबदबा था औऱ वे जाटों के बड़े नेता माने जाते थे। वे कई दफा केंद्रीय मंत्री भी रहे, लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय लोकदल का ग्राफ तेजी से गिरा, जिसकी वजह से अजित सिंह अपने गढ़ बागपत से भी लोकसभा चुनाव हार गए।



Related