बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो की मौत


स्थिति बिगड़ने के बाद यहां दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :

भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे और यहां क्षमता से अधिक भीड़ हो गई। स्थिति बिगड़ने के बाद यहां दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया, ” जन्माष्टमी के पावन मौके पर अचानक लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। आरती के समय यह भीड़ और बढ़ गई। इसके बाद भी लोग लगातार मंदिर में प्रवेश करना चाह रहे थे। जिस कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही थी इस बीच परिसर में रहने वाले लोग भी परेशान थे और इनमें से दो की दम घुटने से मौत हो गई।

घटना से कुछ देर पहले ही मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ” भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं परित्राणय साधुनं विनशय चा दुष्कृतम’, हमारे विचारों, हमारे कार्यों और हमारी दृष्टि को प्रेरित करती हैं।”

 

 



Related