केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का ऋणी

आर्थिक उदारीकरण पर गडकरी ने की डॉक्टर मनमोहन सिंह की तारीफ़

भोपाल। भाजपा कि बड़े नेता इन दिनों कांग्रेस के नेताओं की तारीफ कर रहे हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की तो अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऋणी है।

गडकरी ने TIOL अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत को गरीब लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए एक उदार आर्थिक नीति की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि 1991 में डॉ मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्री के रूप में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी क्योंकि इसने एक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि देश मनमोहन सिंह का ऋणी है, जिसने उदारीकरण को एक नई दिशा दी।

उन्होंने याद किया कि पूर्व प्रधान मंत्री द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य में जब वह महाराष्ट्र में मंत्री थे, तब वे महाराष्ट्र में सड़क बनाने के लिए धन जुटा सकते थे। गडकरी ने कहा कि उदार आर्थिक नीति किसानों और गरीब लोगों के लिए है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन ‘TaxIndiaOnline’ पोर्टल द्वारा किया गया था।

First Published on: November 9, 2022 11:24 AM