संपूर्ण भारत की जैव विविधता एवं प्राकृतिक संपदा संरक्षण हेतु जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन

DeshGaon
उनकी बात Published On :
protest at jantar-mantar

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत एवं जन कल्याण भूमि मुक्ति फाउंडेशन रजि. दिल्ली के साथ देश के 20 राज्यों से स्वयंसेवी संस्थाएं, पर्यावरणविद्, पर्यावरण प्रेमी एवं पर्यावरण योद्धा ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

देशहित में मानव, जीव-जंतु, पशु-पक्षी, पेड़-पोधे एवं अन्य बेजुबान की आवाज बनकर प्राकृतिक संपदा, जैव-विविधता संरक्षण के लिए ये सभी एक मंच पर एकत्र हुए। इस हेतु संपूर्ण भारत के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे एनजीओ/सामाजिक कार्यकर्ता भी शिरकत कर रहे हैं।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ ही भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, पीपल नीम तुलसी अभियान (पटना) एवं राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत के नेतृत्व में 12 बिंदुओं पर ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

ज्ञापन के माध्यम से प्राकृतिक संपदा, जैव-विविधता, मानव जीवन, पशु-पक्षी जीव-जंतु, जल, जमीन, जंगल, पहाड़, पर्वत, नदी को नुकसान पहुंचाने वाली जनविरोधी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए देशव्यापी समस्या को बिंदुवार रखा गया है।

भविष्य की चेतावनी के रूप में भी सरकार एवं जनसमुदाय से आहवान किया है कि समयानुसार हमें अपने भारत को खुशहाल, स्वस्थ वातावरण, शुद्ध पर्यावरण एवं हरा-भरा वतन (भारत) बनाने है प्राकृतिक धरोहर पर समस्त जीव अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर सकें।

दिल्ली में मिट्टी तिलक, प्रकृति गीत, उद्बोधन, सभी राज्यों की नुकसानदायक परियोजना पर चर्चा, पोस्टर प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन सौंपा, पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

मिट्टी तिलक से सभी का आभार एवं विदाई समारोह किया गया। पौधरोपण, विलुप्त प्रजाति के बीज का वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मध्यप्रदेश के भोपाल से वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने अपने साथ दुर्लभ प्रजाति के वट वृक्ष, सिंदूर लोंग, तुलसी अपने साथ लेकर आए हैं जिन्हें गुरुकुल भवन एवं गांधी आश्रम में रोपित किए गए।

पर्यावरण सचेतक समिति पलवल हरियाणा से आचार्य राम कुमार बघेल के द्वारा लकड़ी के घोंसले, नारियल के घरोंदे, एवं औषधि पौधे वितरण किए।

डॉ. धर्मेंद्र कुमार पटना, संचालक राजेश सेजवाल दिल्ली, संजय भाई, सह संयोजक विजय पाठक, सुनील दुबे, राजेश यादव, अनुराग विश्नोई, उषा मिश्रा, नैपालसिंह पाल, लीला पवार, ओम प्रकाश महतो, राजीव गोदारा, ओमप्रकाश विश्नोई, लक्ष्मी हजेला, अनिल बिश्नोई, आचार्य रामकुमार बघेल, ज्योति डंगवाल महिला टोली, सुशील खन्ना नशा मुक्ति अभियान, आशा सेठ, पूनम पवार, योगेश डॉ. टी.के. सिंह विनय कंसल, प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश, स्नेह सिंह, विवेक कुमार, प्रखर विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई, पीयूष विश्नोई संजय विश्नोई, विषयेक विश्नोई, आरके विश्नोई व प्रवीण विश्नोई कार्यक्रम में शामिल रहे हैं।



Related