भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने छह महीने पहले ज्योर्तिादित्य सिंधिया के साथ हुए अपने राजनीतिक समझौते के तहत उनके साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ कर सभी बाईस विधायकों को टिकिट दिया है। वहीं उन तीन विधायकों को भी टिकिट मिला है जो इसके बाद के महीनों में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। अन्य तीन सीटें वे हैं जो कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के निधन के बाद खाली हुई हैं। इन टिकिटों को तय करने के लिए पार्टी के भीतर करीब एक सप्ताह से गहरा मंथन जारी था। इसकी एक वजह शुरुआती सर्वे में भाजपा की कमजोर स्थिति भी बताई गई हालांकि इसके बावजूद भाजपा ने सभी सिंधिया समर्थकों पर भरोसा जताया है।
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अब केवल ब्यावरा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। पार्टी ने मुरैना, मेहगांव, मलहारा और बदनवार सीट के लिए उम्मीदवारों का चुनाव किया है। इनमें मुरैना से राकेश मावी, मेहगांव से पूर्व विधायक हेमंत कटारे, मलहारा से राम सिया भारती और बदनावर से कमल पटेल को टिकट दिया गया है। हालांकि कुछ टिकटों में बदलाव भी किए गए हैं इनमें बदनावर सीट से अपने उम्मीदवार अभिषेख सिंह टिंकू बाना का टिकट रद्द कर वहीं के स्थानीय कांग्रेस नेता कमल पटेल को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। टिंकू बना को टिकिट मिलने के बाद से लगातार विरोध हो रहा था वहीं स्थानीय कांग्रेसी भी उन्हें जिताऊ उम्मीदवार नहीं मान रहे थे।
विधानसभा की स्थितिः
कुल सीटें 230
बहुमत 114
भाजपा 107
कांग्रेस 88
निर्दलीय 4
बसपा 2
सपा 1
28 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी
| सीट | भाजपा |
| दिमनी | गिर्राज दंडोतिया |
| भांडेर | रक्षा संतराम सिरौनिया |
| अंबाह | कमलेश जाटव |
| गोहद | रणवीर जाटव |
| अशोकनगर | जजपाल सिंह जज्जी |
| आगर मालवा | मनोज ऊंटवाल |
| सांवेर | तुलसीराम सिलावट |
| नेपानगर | सुमित्रा कास्डेकर |
| हाटपिपल्या | मनोज चौधरी |
| अनूपपुर | बिसाहूलाल सिंह |
| सांची | प्रभुराम चौधरी |
| बमोरी | महेन्द्र सिंह सिसोदिया |
| करैरा | जसमंत जाटव |
| डबरा | इमरती देवी |
| ग्वालियर | प्रद्युम्न सिंह तोमर |
| जौरा | सूबेदार सिंह सिकरवार |
| सुमावली | ऐंदल सिंह कंषाना |
| ग्वालियर पूर्व | मुन्नालाल गोयल |
| पोहरी | सुरेश धाकड़ |
| मुंगावली | बृजेंद्र सिंह यादव |
| सुरखी | गोविंद सिंह राजपूत |
| मांधाता | नारायण पटेल |
| बदनावर | राजवर्धन सिंह दत्तीगांव |
| सुवासरा | हरदीप सिंह डंग |
| मुरैना | रघुराज सिंह कंषाना |
| मेहगांव | ओपीएस भदौरिया |
| मलहरा | प्रद्युम्न सिंह लोधी |
| ब्यावरा | नारायण सिंह पवार |

















