शुरुआती रुझानों में सात में से छह सीटों पर भाजपा को बढ़त


सांवेर, नेपानगर, हाटपिपलिया, सुवासरा, सांची और ब्यावरा सीटों पर भाजपा को बढ़त।


DeshGaon
घर की बात Updated On :

भोपाल। विधानसभा चुनावों की शुरुआत रुझान आना शुरू हो चुके हैं। रुझानों में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। कुछेक सीटों पर पहला राउंड पूरा हो चुका है। यहां भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। फिलहाल करीब सात सीटों के रुझान सामने आए हैं इनमें तकरीबन पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त मिलती नजर आ रही है।

मालवा क्षेत्र की सबसे चर्चित सीट सांवेर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तुलसी सिलावट करीब तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं यहां कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद्र गुड्डू हैं।

मंदसौर के सुआसरा से भाजपा के हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभु राम चौधरी आगे चल रहे हैं।

ब्यावरा से भाजपा के नारायण सिंह पवार आगे चल रहे हैं।

धार जिले के बदनावर से भारतीय जनता पार्टी के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे चल रहे हैं।

नेपानगर सीट में भाजपा के प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर आगे हैं।

 



Related