उपचुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में बीजेपी की बढ़त बरकरार, चंबल में कांग्रेस को लीड


फिलहाल आ रही खबरों की मानें तो 26 सीटों पर आयोजनों में 18 पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है। वहीं ग्वालियर चंबल क्षेत्र की सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी नहीं दो सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है।


DeshGaon
घर की बात Updated On :

भोपाल। उपचुनावों की कुछ प्रमुख सीटों की बात करें तो वहां भी भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। फिलहाल आई रही खबरों की मानें तो 26 सीटों पर आयोजनों में 18 पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है। वहीं ग्वालियर चंबल क्षेत्र की सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है।

दूसरे राउंड में बदनावर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 5138 मतों से आगे चल रहे हैं।
वहीं देवास की हाटपिपलिया विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को पहले राउंड में भाजपा के मनोज चौधरी से करीब 1150 वोटों की बढ़त मिली हुई है।

इन चुनावों में 12 मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होना है। ज्यादातर मंत्री अभी अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें तुलसी सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युमन सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित कुछ अन्य मंत्री शामिल हैं।



Related