कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन


लगातार दूसरे दिन कांग्रेस ने दो बड़े नेताओं को खो दिया। 24 नवम्बर को असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का गौहाटी में निधन हो गया था। आज अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।राहुल गांधी ने कहा, ‘आज दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। वे हमेशा पार्टी के लिए जिए और कठिन वक्त में हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे। हमेशा उनकी कमी खलेगी।’


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का बुधवार तड़के निधन हो गया। वे 71 साल के थे।  पटेल 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की खबर उनके बेटे फैसल पटेल ने दी।

बता दें कि लगातार दूसरे दिन कांग्रेस दो बड़े नेताओं को खो दिया। 24 नवम्बर को असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का गौहाटी में निधन हो गया था। आज अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।राहुल गांधी ने कहा, ‘आज दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। वे हमेशा पार्टी के लिए जिए और कठिन वक्त में हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे। हमेशा उनकी कमी खलेगी।’

पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरूच जिले के पिरामण गांव में हुआ था। वे 3 बार लोकसभा सांसद (1977 से 1989) और 4 बार राज्यसभा सांसद (1993 से 2020) रहे। उन्होंने पहला चुनाव 1977 में भरूच लोकसभा सीट से लड़ा था और 62 हजार 879 वोटों से जीते थे। तब उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी। 1980 में पटेल भरूच से ही 82 हजार 844 वोटों से और 1984 में 1 लाख 23 हजार 69 वोटों से जीत दर्ज की थी।

अहमद पटेल सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले नेताओं में शामिल थे। कांग्रेस पार्टी ने उनकी मौत पर शोक जताते हुए इसे पार्टी के लिए भारी क्षति बताया है।

वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम दलों के नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई साल सार्वजनिक जीवन में समाज के लिए काम किया। उन्हें अपने तेज दिमाग के लिए जाना जाता था। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। मैंने उनके बेटे फैजल से बात की है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

 



Related