मुख्यमंत्री ने की मन की बात: तीन साल में बदलना है मध्यप्रदेश, सुनिये पूरा संदेश


दीपावली पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदशवासियों से बात की। उन्होंने लोगों से उपेक्षितों और कमज़ोरों की मदद करने का संकल्प लेने को कहा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए लोगों का सहयोग मांगा।


DeshGaon
भोपाल Updated On :

भोपाल। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से  संवाद किया। उन्होंने प्रदेश वासियों से दीपावली के अवसर पर कम से कम एक ऐसा काम करने की अपील की है। जिससे पीड़ितो और उपेक्षितों को लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता हमारा मूल मंत्र है और मध्यप्रदेश सभी का है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर बनाना अकेले सरकार के बस की बात नहीं है बल्कि समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना होगा।

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी हैं। जब तक वैक्सीन नहीं आती है तब तक मास्क ही वैक्सीन है।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कुम्हारों से मिट्टी के दिये खरीदने की अपील की। इसके अलावा स्वदेशी झालरों को भी महत्व देने की बात कही है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वदेशी में भी उस सामान को तरजीह देने की बात कही जो नागरिकों के क्षेत्र में आसपास बन रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।



Related