पत्नी साधना सिंह को कवियत्री बनाने की कोशिश में थे सीएम शिवराज, अब हो रहे ट्विटर पर ट्रोल


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर का निधन 19 नवंबर को हुआ था और 22 नवंबर को उनकी पत्नी साधना सिंह और उन्होंने अपने-अपने ट्विटर हैंडल से बाउ जी शीर्षक से एक कविता साझा की थी। इस कविता पर अब भूमिका बिरथरे ने दावा किया है और कहा है कि यह कविता उनकी है और इसका शीर्षक डैडी है। यह कविता उन्होंने अपने पिता के लिए लिखी थी।


DeshGaon
भोपाल Published On :

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों एक कविता अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की थी। मुख्यमंत्री ने यह कविता इस तरह से साझा की थी जैसे यह उनकी पत्नी साधना सिंह ने अपने दिवंगत पिता की याद में लिखी है। उनकी पत्नी साधना सिंह ने भी यह कविता साझा की थी। अब भूमिका बिरथरे नाम की एक ट्विटर यूज़र ने इस कविता को अपना बताया है। भूमिका भोपाल की ही रहने वाली हैं और  उन्होंने कहा है कि यह कविता मेरे द्वारा लिखी गई थी और इसका नाम डैडी है न की बाउ जी। भूमिका ने आगे लिखा कि कृपया मेरे पिता के प्रति मेरी भावनाओं का असम्मान न करें।

भूमिका ने सीएम मध्यप्रदेश के औपचारिक ट्विटर हैंडल के अलावा  पीएम नरेंद्र नोदी, अमित शाह और एक अख़बार को  भी टैग किया है।

मुख्यमंत्री के ससुर का निधन 19 नवंबर को हुआ था और इसके बाद मुख्यमंत्री ने  22 नवंबर को अपने ट्विटर हैंडल से यह कविता पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था  ‘पिता और पुत्री का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता होता है। यह ऐसा रिश्ता है, जिसमें कोई शर्त नहीं होती, यह बिल्कुल निस्वार्थ होता है। पुत्री, पिता के सबसे करीब और पिता का अभिमान भी होती है। एक बेटी को सबसे ज्यादा प्यार और गर्व अपने पिता पर होता है।’

मुख्यमंत्री से जुड़े इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने इस पर मुख्यमंत्री और शिवराज दोनों को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नाम बदलने की राजनीति में माहिर हैं यह बात एक बार फिर उजागर हो गई है।



Related