तेल गोदाम में लगी आग बुझाने में लगे 50 दमकलकर्मी


आग नीचे से ऊपर की तरफ फैलती गई। निर्माण कार्य जारी होने के कारण बिल्डिंगों के बाहर कपड़े की जाली लगाई गई थी। लोगों ने बिल्डिंग की छतों से इसके वीडियो भी बनाए। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।


Manish Kumar
भोपाल Updated On :
azad market fire

भोपाल। भोपाल के आजाद मार्केट स्थित एक सोया तेल के गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इस कारण तीन मंजिला बिल्डिंग में रहने वाले 40 से अधिक लोग इसमें फंस गए। मौके पर शहर के तीन फायर स्टेशन से 7 से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं। मौके पर फायर ब्रिगेड के 50 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया, जिसके बाद ही लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
आग नीचे से ऊपर की तरफ फैलती गई। निर्माण कार्य जारी होने के कारण बिल्डिंगों के बाहर कपड़े की जाली लगाई गई थी। लोगों ने बिल्डिंग की छतों से इसके वीडियो भी बनाए। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।
इधर, आसपास के करीब 100 से अधिक रहवासियों से भी उनके मकान खाली करवाए गए। आग सुबह करीब साढ़े 8 बजे लगी थी। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक, तेल ज्यादा मात्रा में होने के कारण आग बढ़ने का खतरा ज्यादा था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
मंगलवारा पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी निवासी रमेश कुमार चावला की शंकर सोया तेल मिल आजाद मार्केट में है। तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे मिल और ऊपर लोग रहते हैं। सुबह करीब साढ़े 8 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें करीब ढाई घंटे का समय लगा। उन्होंने इससे करीब सवा करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई है।
मिल में जाने का एक मात्र रास्ता सामने से ही था। बताया जाता है कि आग मिल के बाहर लगे बिजली मीटर में लगी थी। यह आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जाती है। तारों का जाल होने के कारण आग फैल गई। इससे कई बार धमाके भी हुए। हालांकि करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।



Related