भोपाल के शाहपुरा इलाके में रंजिश के कारण पड़ोसी ने ही की युवक की हत्या

DeshGaon
भोपाल Updated On :
murder case

भोपाल/इंदौर। भोपाल के शाहपुरा इलाके में शनिवार को युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक बावड़िया गांव का रहने वाला अजय बैरागी नाम है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बैरागी के मकान के सामने रहने वाला शख्स है। दोनों की किसी बात को लेकर रंजिश थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भोपाल समेत 7 जिलों में फैला चिकनपॉक्स, 31 मरीज मिले –

मध्यप्रदेश में चिकनपॉक्स तेजी से फैलता जा रहा है। एक महीने में ही प्रदेश के सात जिलों में 31 मरीजों में चिकनपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है।

अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को एडवायजरी जारी करके चिकनपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

नर्मदा पुल से दो बच्चों के साथ नदी में कूदा पिता, दोनों बच्चों की मौत –

नर्मदापुरम-बुदनी के बीच नर्मदा पुल से 32 साल के पिता ने अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। गोताखोरों ने पिता को बचा लिया। वह एक किमी दूर तक बह गया था।

बच्चों के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दो साल के बेटे और चार साल की बेटी के शव शनिवार सुबह ट्राइडेंट कंपनी के इंटकवेल के पास मिले।

सोहागपुर के गुदंरई के रहने वाले राजेश अहिरवार ने तीन दिन पहले पत्नी से मारपीट की थी। पत्नी के पैर में चोट आई थी। राजेश ने उसे नर्मदापुरम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम चार बजे पति-पत्नी का अस्पताल में झगड़ा हुआ। राजेश ने पत्नी से कहा था- मैं बच्चों के साथ आत्महत्या करने जा रहा हूं…।



Related