बड़ी बढ़त के साथ BJP जीत की ओर, सिंधिया के खास दत्तीगांव सबसे आगे


भाजपा के कुछ प्रत्याशियों को बड़ी बढ़त, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की जीत तय मानी जा रही


DeshGaon
घर की बात Updated On :

भोपाल।  मतगणना शुरु होने के करीब ढ़ाई घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी काफी आगे दिखाई दे रही है। अब तक आए रुझानों में सत्रह सीटों पर भाजपा आगे हैं। भाजपा के ज्यादातर नेताओं को बड़ी बढ़त मिल रही है। मालवा क्षेत्र में यह बढ़त ज्यादा नजर आ रही है। सांवेर और बदनावर में भाजपा की जीत लगभग  तय मानी जा रही है। इसके बाद कांग्रेसियों में मायूसी नजर आने लगी है।

  • बदनावर सीट पर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ग्यारह हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
  • नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर 2600 वोट से आगे।
  • मंदसौर के सुआवसरा में आठवें राउंड में भाजपा के हरदीप सिंह डंग 7760 वोट से आगे हैं।
  • आगर मालवा में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 108 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • खंडवा के  मंधाता में नारायण पटेल चौथे राउंड में 6952 वोट से आगे चल रही है।
  • सांवेर से तुलसी सिलावट करीब सात हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया 3500 वोट से आगे हैं।
  • दिमनी से भाजपा के गिर्राज दंडोतिया करीब तीन हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।
  • डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी एक हजार वोट से आगे।
  • भांंडेर में फूल सिंह बरैया 1500 वोट से आगे हैं।
  • हाट पिपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी 1700 वोट से आगे हैं।
  • अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव 5383 वोट से आगे।
  • सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।



Related