मतगणना की तैयारी कर रहा प्रशासन, धरमपुरी-बदनावर पहले तो धार का रिजल्ट अंत में आएगा


10 बजे तक हार जीत के रुझान, हर विधानसभा की 14-14 टेबल पर होगी मतगणना अधिकतम 21 राउंड की गिनती


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

लोकसभा के लिए जहां पहले अधिक मतदान करवाने को लेकर प्रशासन मैदान में लगा था। तो अब मतगणना के लिए मैदान पकड़कर तैयारी कर रहे हैं जहां प्रत्याशियों ने कुछ दिन के लिए राहत की सास ली थी तो फिर एक बार मतगणना के साथ ही बेचैनी बढ़ने लगी है 22 दिन बाद 4 जून को मतगणना होनी है करना जिसको लेकर दोनों ही पार्टियों तैयारी में जुटी है व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इधर अधिकारी भी कर्मचारियों को जानकारी के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं कि किस तरह से मतगणना करवानी है इसको कलेक्टर प्रियंका मिश्रा मतगणना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया है।

4 जून को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम के ताले खुलेंगे और इसी दिन मतगणना होगी। मतगणना की सभी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से की जा चुकी हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें अलग-अलग रंग का कार्ड दिया जाएगा। सभी अधिकारियों के लिए सफेद रंग के खड़े कार्ड जारी होंगे तो कर्मचारियों के लिए आड़े कार्ड होंगे। सबसे पहले धरमपुरी क्षेत्र तो सबसे आखिर में धार क्षेत्र के नतीजे आएंगे। महू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक राउंड की जानकारी ईमेल पर दी जायेगी।

विधानसभावार लगेगी टेबल: मतगणना वाले दिन अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। जिस पर तीन कर्मचारी होंगे। इनमें एक गणना अधिकारी, एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे, जो मतगणना पर नजर रखेंगे। नतीजों के टेबुलेशन के लिए अलग से कर्मचारी होंगे, जो नतीजों को मेनुअली और कम्प्यूटर के माध्यम से मिलान कर जारी करेंगे। लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों की मतगणना धार में तो महू विधानसभा की मतणगना इंदौर में होगी। वहां से डाक मतपत्र धार आ रहे हैं, उनकी गिनती धार में ही होगी। आठों विधानसभा के एक-एक राउंड के नतीजे कंपाइल कर राउंडवार मतों की घोषणा होगा। अभ्यर्थी और एजेंटों को एआरओ कार्ड जारी करेंगे। मतगणना में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों और उनके एजेंटों को परिचय पत्र के लिए धार आने की जरूरत नहीं है। उनके परिचय पत्र विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी जारी करेंगे। उनके लिए भी अलग-अलग कलर कोड रहेगा। परिचय पत्र दिए जाएंगे।

10 बजे आ जायेंगे रुझान: लोकसभा में चुनाव मैं अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दोनों ही पार्टियों ने दिन रात एक कर दी थी उसी दिन रात एक का फल अब उनको 4 तारीख को 10 बजे रुझान के रूप में सामने आ जाएगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के चाक-चौबंध इंतजाम हैं। वहीं अधिकारियों की ड्यूटी या दिन रात कराई जा रही है लगतार मॉनिटरिंग के साथ कैमरों से नजर रखे हुए हैं।

एक दिन पहले स्ट्रांग रूम पहुंचेंगे डाक मतपत्र: लोकसभा चुनाव के बाद से ही डाक मतपत्र लगातार आते जा रहे हैं। अभी उन्हें ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में रखवाया जा रहा है। इन्हें मतगणना से एक दिन पहले 3 जून को स्ट्रांग रूम पॉलीटेक्निक कॉलेज में एक साथ पहुंचाया जाएगा। डाक मतपत्रों की गणना अलग से उस कक्ष में होगी जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर बैठेंगे। इसी में बुजुर्ग और दिव्यांग वाले वोटों की गणना होगी। उक्त सभी बैलेट पेपर 3 जून की शाम 5 बजे जिला कोषालय से निकालकर मतगणना स्थल परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखे जाने की कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अश्वनी रावत ने जिले के समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा है कि वे इस दौरान स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि उक्त प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

 

जानिए कहां कितने राउंड में मतों की गिनती

विधानसभा     मतदान बूथ  राउंड        रंग

  • सरदारपुर      273       19             पीला
  • गंधवानी         280      20             नीला
  • कुक्षी              273      19              हरा
  • मनावर           261      18             मेहरून
  • धरमपुरी        244      17              सफेद
  • धार               300      21              गुलाबी
  • बदनावर        248      17              बैंगनी
  • महू                280      20          (इंदौर में गिनती होगी)



Related