धार जिले में मतदान का उत्साह, सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगे वोटर, 1879 मतदान केंद्रों पर पूरी तैयारी


941 मतदान केंद्रों पर रहेगी आयोग की सीधी नजर पांच साल से कर रहे थे वोट डालने का इंतजार आज होगा खत्म


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

पिछले 90 दिनों से नेता जनता तक अपने वादे और दावे पहुंचा रहे थे आज नेताओं के इन दावों और वादों पर जनता अपने विश्वास की मुहर लगाने आ रहे रहे है। जिले की 7 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले भर में बनाए गए 1879 मतदान केन्द्रों पर 16 लाख 58 हजार 042 मतदाता दर्ज हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने जिले भर में स्वतंत्र, पारदर्शी और निर्भीक मतदान कराने की तैयारी के साथ मतदान करवा रहे है । एक दिन पहले ही मतदानकर्मी पहुच गए थे। आज सुबह 6 सुबह से मतदान केंद्र पहुच गए जब कि 7 बजे से सुरक्षा इंतजामों के साथ मतदान की यह प्रक्रिया शुरू की गई।

6 बजे से पहुँचने लगे मतदाता: एक महीने से चल रहा चुनाव प्रचार के बाद आज मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का उदय करेंगे व अपने मताधिकार का प्रयोग कर ईवीएम का बटन दबायेंगे। आज सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचने लगे क्योंकि सुबह-सुबह जल्दी वोट डाल देंगे तो दिन भर फ्री रहेंगे और घर का काम कर सकें इसलिए महिला व पुरुष दोनों बढ़ चढ़कर मतदान करने पहुंच रहे हैं उन्हें मतदान केंद्रों पर पंचायत द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गई है।

दस्तावेजों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे: विधानसभा चुनाव में मतदाता पर्ची को पहचान दस्तावेज के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए मतदाता को अपना वोटर कार्ड दिखाना होगा | वोटर कार्ड न होने की दशा में मतदाता द्वारा अन्य पहचान दस्तावेज आधार कार्ड, जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, यूडीआईडी कार्ड, हेल्थ इंशोरेंस, स्मार्ट कार्ड, इंडियन पासपोर्ट, पेंशन डाक्यूमेंट, सर्विस आईकार्ड, ऑफिसियल आईकार्ड दिखाकर मतदान कर सकते है।

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम: वहीं कंपनियों ने संभाला मोर्चा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी बनाने और मतदाता के लिए भयमुक्त वातावरण देने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान दिवस पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में स्थानीय पुलिस बल के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियों ने मोर्चा संभाल रखा है। किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही 15 मिनिट के भीतर रेपिड एक्शन फोर्स की टीम मौके पर पहुंचेगी। मतदाताओं को प्रभावित करने, डराने, धमकाने वालों के विरूद्ध रासुका और जिला बदर जैसी कार्यवाहियां भी की जाएंगी।

धार में सबसे ज्यादा मतदाता: धार विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 57 हजार 668 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 33 हजार 282 पुरूष, 1 लाख 33 हजार 375 महिला तथा 3 थर्ड जेण्डर वोटर हैं। राजनगर विधानसभा में कुल 300 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यह जिले की ऐसी विधानसभा सीट है जहां सर्वाधिक वोटर हैं। धार विधानसभा में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस व निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर है। यहां भाजपा से विधायक नीना वर्मा व कांग्रेस ने बालमुकुंद गौत्तम को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुख्य मुकाबला इन दोनों प्रत्याशियों के बीच है। हालांकि मैदान में निर्दलीय भी मौजूद हैं जो समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

बदनावर विधानसभा में कांटे की टक्कर:  बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 20 हजार 223 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 09250 हजार पुरूष, 1 लाख 10 हजार 968 महिला, तथा 5 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। क्षेत्र में कुल 248 मतदान केन्द्र बनाए हैं जिनमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार बदनावर में राजवर्धनसिंह दत्तिगांव, व भंवरसिंह शेखवात के बीच काटे की टक्कर है। वही यहा लगातार विधानसभा से दत्तिगाँव विधायक है।

मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात: जिले में चुनाव के लिए कुल 8 हजार 264 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी पोलिंग पार्टी के रूप में मतदान कराएंगे। जिले में चुनावी व्यवस्थाओं के लिए 201 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार अपने-अपने क्षेत्र के 8 से 10 पोलिंग बूथ को कवर करेंगे। वे लगातार घूमते रहेंगे और सभी स्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे। इसके अलावा 160 माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे, जो क्षेत्रों में लगातार घूमते रहेंगे। 18 हजार से ज्यादा मतदान कर्मी सम्भालेंगे व्यवस्था।

महिला, बुजुर्ग के लिए बूथों की व्यवस्था: मतदान के लिए महिलाओं, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित युवा वोटरों के लिए विशेष पोलिंग बूथों की व्यवस्था की गई। जिले में 101 मॉडल बूथ तैयार किए जाएंगे। इसमें मतदाताओं के लिए बैठक व्यवस्था सहित पानी, टीनशेड, शौचालय सहित व्हीलचेयर और रैंप की सुविधा रहेगी। महिलाओं के लिए 140 पिंक बूथ रहेगी। जहां बच्चों के फिडिंग सहित खेलने के लिए खिलौने आदि की व्यवस्था की जा रही है। इन केंद्रों पर अधिकांश स्थानों पर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 13 पोलिंग बूथों पर युवा कर्मचारी तैनात किए हैं।

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5.30 बजे से मॉकपोल होगा।
अभ्यर्थी, एजेंट 5.30 बजे केन्द्र पर नहीं आते हैं तो 15 मिनट इंतजार करेंगे।
न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किए जाने का प्रावधान है। नोटा शामिल होगा।
मॉकपोल से पूर्व बैलेट यूनिट, वीवीपैट को वीवीपेट कम्पार्टमेंट में रखेंगे।
कंट्रोल यूनिट पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।

फैक्ट फाइल
● 07 विधानसभा जिले में
● 1879 पोलिंग बूथ
● 399 संवेदनशील केंद्र
● 8264 कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
● 5931 का पुलिस फोर्स तैनात रहेगा
● 79 क्विक रिस्पांस टीमें गठित। जो सूचना पर तुरंत एक्शन लेगी।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्‍या

  1. विधानसभा पुरुष महिला कुल मतदाता
  2. सरदारपुर 1.12 लाख  (पुरुष) 1.13 लाख (महिला) 2.26 लाख (कुल मतदाता)
  3. गंधवानी 1.24 लाख   (पुरुष), 1.23 लाख (महिला),  2.47 लाख (कुल मतदाता)
  4. कुक्षी 1.22 लाख (पुरुष),  1.24 लाख (महिला),  2.46 लाख (कुल मतदाता)
  5. मनावर 1.20 लाख  (पुरुष),  1.22 लाख (महिला), 2.42 लाख (कुल मतदाता)
  6. धरमपुरी 1.10 लाख  (पुरुष),  1.09 लाख (महिला),  2.19 लाख (कुल मतदाता)
  7. धार 1.22 लाख (पुरुष),   1.24 लाख (महिला), 2.57 लाख (कुल मतदाता)
  8. बदनावर 1.09 लाख (पुरुष),  1.11 लाख (महिला), 2.20 लाख (कुल मतदाता)

कुल 8.32 लाख (पुरुष), 8.29 लाख (महिला),  16.61 लाख (कुल मतदाता)



Related