मौसम बदल रहा रंग: तेज़ हवाएं बारिश की संभावना बढ़ा रहीं, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिली राहत, फसल बचाना चुनौती 


दिनभर मंडराते रहे बादल, बदला रहेगा मौसम नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मौसम एक दिन मे अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरा, न्यूनतम 20 तक


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

मौसम विभाग ने तीन चार दिनों के लिए जारी किया रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट, किया है। चैत्र माह में आषाढ़ जैसा माहौल हो गया है।

बारिश के साथ तेज रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह से रात तक मौसम के रंग बदलते रहे। सुबह से धूप खिली रही। गुरुवार को दोपहर बाद बादल छाए। आंधी, गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही राजस्थान और महाराष्ट्र के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस कारण बादलों के अगले दो तीन दिनों के दौरान ऐसा ही रहेगा और तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 35.डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय जबकि बुधवार को दिन का तापमान 39.5 डिग्री व रात का तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम में बदलाव के चलते रात के तापमान मामूली गिरावट तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में नमी आने के चलते बदलाव देखा जा रहा है। साथ ही एक और पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होने के कारण मौजूद सिस्टम भी स्ट्रांग हुआ है। जिले में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलेगी। साथ ही कहीं-कहीं भी हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है।

शहर सहित जिले में अप्रैल की शुरुआत से मौसम बदला हुआ है। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे जिसके चलते गर्मी से राहत मिली। एक दिन में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है

दिनभर मंडराते रहे बादल:

सिस्टम के असर हवा के साथ नमी आने से रात के तापमान में मामूली गिरावट हुई है और गर्मी से मिली राहत दिनभर मंडराते रहे बादल, आज भी बदला रहेगा मौसम सिस्टम के असर के चलते बुधवार को भी बादल छाए रहे। हवाओं में नमी होने के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम बदला रहेगा और बादल छाए रहेंगे। इधर, बारिश की संभावनाओं के चलते कृषि उपज मंडी परिसर में खुले में रखी उपज को ढंकने के लिए किसानों ने जतन शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को अवकाश के चलते तिरपाल सहित अन्य व्यवस्था करके किसानों ने उपज को ढककर रखा।

जिले में 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की हवा:

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते साउथ ईस्ट राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इसके कारण एक विंड लाइन कर्नाटक तक पहुंच रही है। वहीं नार्थ ईस्ट इंडिया में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव हो रहा है।

गुरुवार कई जिलों में को भी थंडर स्टॉर्म (आंधी तूफान व बिजली गिरने) की संभावना है। धार में 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं पिछले दो दिनों से चल रही है। यह स्थिति 12 व 13 अप्रैल को भी रहेगी। 13 अप्रैल से सिस्टम कमजोर होने लगेगा लेकिन बादलों का असर 14 तक रहेगा। आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा उसके बाद एक बार वापस गर्मी का असर तेज होगा।

आगामी 3 दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 3 दिन में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है सप्ताह भर तक मौसम में बदलाव दिखेगा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं, राजस्थान और महाराष्ट्र के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। टर्फ लाइन भी गुजर रही है। 10-13 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। इस कारण एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिनों का अलर्ट:

  • 11-12 अप्रैल रेड अलर्ट: आंधी, गरज चमक और तेज बारिश, ओलावृष्टि
  • 12-14 अप्रेल ऑरेंज अलर्टः ओलावृष्टि 14-15 अप्रेल यलो अलर्ट: मध्यम बारिश



Related