ग्वालियर: पांचवींं क्लास के बच्चे ने लगाई फांसी!


मृतक बच्चे के पिता का नाम अलकेश सक्सेना है।  पिता के अनुसार, उनका बच्चा पढ़ाई में बहुत होशियार था। बात योगा की हो चाहे इलेक्ट्रॉनिक सामान से कुछ नया तैयार करने की वह हमेशा एक्सपेरिमेंट करता रहता था। सार्थक दो ऑनलाइन क्लास अटेंड करता था।


DeshGaon
ग्वालियर Updated On :

ग्वालियर में पांचवीं कक्षा के एक बच्चे द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। ख़बरों के अनुसार, बच्चे ने ऑनलाइन क्लास में हाजिर होने के बाद बाथरूम जाकर टाई से फंदा लगा लिया था। पूरी घटना थाटीपुर इलाके की दर्पण कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतक बच्चे का नाम सार्थक है। 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है।

मृतक बच्चे के पिता का नाम अलकेश सक्सेना है। पिता के अनुसार, उनका बच्चा पढ़ाई में बहुत होशियार था। बात योग की हो चाहे इलेक्ट्रॉनिक सामान से कुछ नया तैयार करने की वह हमेशा एक्सपेरिमेंट करता रहता था। सार्थक दो ऑनलाइन क्लास अटेंड करता था।

पहली क्लास दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक होती थी तो वहीं दूसरी क्लास दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक चला करती थी। दिन में ऑनलाइन स्कूल क्लास अटेंड करने के बाद भी सार्थक ऑनलाइन वीडियो से पढ़ाई कर रहा था। ऑनक्लास के बाद ऐसा क्या हुआ कि छात्र को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ गया। इस सवाल ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।



Related