नहीं मिला वेतन तो सफाई कर्मचारियों ने अपर आयुक्त को फूल देकर जताया विरोध


नगर निगम में जोन क्रमांक 1, 7 व 15 के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने का सफाई कर्मचारियों एवं बाल्मीकी समाज सहित भाजपा नेताओं ने अनूठे अंदाज में विरोध किया।



ग्वालियर Published On :
sanitation workers

ग्वालियर। नगर निगम में जोन क्रमांक 1, 7 व 15 के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने का सफाई कर्मचारियों एवं बाल्मीकी समाज सहित भाजपा नेताओं ने अनूठे अंदाज में विरोध किया।

इन लोगों ने नगर निगम अपर आयुक्तों को गुलाब का फूल भेंट करते हुए कहा कि आपकी कृपा से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के घर का चूल्हा भी नहीं जल पा रहा है, इसके लिए आपको धन्यवाद।

बता दें कि नगर निगम के तीन जोन के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इसके कारण कर्मचारियों के घर पर राशन, एवं खाने-पीने का संकट हो गया है।

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राजौरिया, दिनेशचंद्र लोधे, संतोष गोडयाले, लालाराम खरे, राकेश चौहान, लाला चौधरी एवं सतीश खटीक ने नगर निगम के अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, आरके श्रीवास्तव आदि को गुलाब का फूल भेंट किया।

निगम के अधिकारियों से सभी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था संभालने का कार्य सफाई कर्मचारी करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।

इसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में दीपावली है, ऐसे में आप स्वयं सोचिए जब कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा तो उनके परिवार पर इसका क्या असर होगा।



Related






ताज़ा खबरें