कैबिनेट मंत्री पर भड़के सिख, गुरुद्वारे में दी थी जान से मारने की धमकी, मामला पहुंचा थाने


इस मामले में बृजेन्द्र सिंह यादव के खिलाफ़ सिख समाज ने बहादुरपुर थाने में शिकायत की है। ईसागढ़ निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत कर है आरोप लगाया है कि यादव ने जान से मारने की धमकी दी है।


DeshGaon
ग्वालियर Updated On :

शिवराज सरकार में जन स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और मुंगावली से भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान सिख समुदाय को धमकी दे डाली। इसका विडिओ शनिवार शाम वायरल हो गया। कांग्रेस को बैठे बैठाए एक मुद्दा मिल गया है। 

विडिओ में सुनाई दे रहा है, “अमरोहा का यादव हूं… निपटना आता है”!

वीडियो अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के गाँव हाजूखेड़ी का है। यादव उपचुनाव के प्रचार के दौरान स्थानीय गुरुद्वारे आए थे, जहां यादव द्वारा सिख समाज को धमकी और गाली-गलौज की बात सामने आई है।

नीचे देखें वायरल विडिओ

 

 

इस मामले में बृजेन्द्र सिंह यादव के खिलाफ़ सिख समाज ने बहादुरपुर थाने में शिकायत की है। ईसागढ़ निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत कर आरोप लगाया है कि यादव ने जान से मारने की धमकी दी है।

 



Related