राम नवमी पर महू में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा


पुलिस ने सूरज वर्मा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वर्मा का कहना है कि उसे लालच देकर इसाई धर्म में शामिल करवाया जा रहा था।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :
महू में हुई घटना का दृश्य


इंदौर। महू में राम नवमी के दिन आया धर्म परिवर्तन का मामले में  पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया और फिर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। शहर की खान कॉलोनी में कंचन विहार में गुरुवार रात हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खासा हंगामा किया था। उनका आरोप था कि यहां धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। इस मामले में बाद में सूरज वर्मा नाम एक एक व्यक्ति ने आशीष और संजय के पर इसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।

मामले में पुलिस ने देर रात आशीष और संजय सहित चंद्र शेखर, संगीता और स्वाति पर प्रकरण दर्ज किया है। शुक्रवार को इन सभी आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रवि शंकर दोहरे की अदालत में पेश किया गया जहां से उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी गई। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को जमानत इसलिए नहीं दी जा सकती क्योंकि इस मामले में साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं।

गुरुवार रात को मौके पर मौजूद महिला संगीता उपाध्याय ने खुद को निर्दोष बताया था और धर्म परिवर्तन जैसे किसी भी काम में संलिप्त्ता से इंकार किया था। हालांकि जिस इमारत में यह घटना हुई वहां पहले भी इस तरह धर्मपरिवर्तन के काम होने की  शिकायतें मिलती रहीं हैं।

इसी जानकारी के आधार पर हिन्दू संगठनों ने यहां पहुंचकर हंगामा किया और इस दौरान लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। इस विवाद में कुछ लोगों को चोटें आईं हैं। हिन्दू संगठनों के नेताओं का कहना है कि इसे लेकर काफी समय से उन्हें जानकारी मिल रही थी।

 

मामले में आरोपी चंद्रशेखर उपाध्याय का कहना है कि परिवार में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कुछ लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था और इसी दौरान अज्ञात लोगों ने हंगामा किया व मारपीट कर कार्यक्रम को बिगाड़ दिया। इस दौरान पथराव की घटना भी हुई। चंद्रशेखर की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों पर विवाद करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है।

विवाद के दौरान हिन्दू संगठनों पर लोगों से मारपीट करने का भी आरोप है। घटना फर्श पर काफी मात्रा में खून मिला।

घटना की  खबर लगते बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तथा घायलों को निकाल कर थाने ले जाया गया। इसके बाद में इनका प्राथमिक उपचार किया गया हिंदूवादी संगठनों के नेताओं का कहना था कि यहां धर्म परिवर्तन कराया जाता है और बीती रात भी यही किया जा रहा था।

हिन्दू संगठनों ने सवाल उठाए कि अगर शादी समारोह था तो एक छोटे से नहीं किया जा सकता जबकि यहां आए लोगों का कहना था कि उन्हें विवाह समारोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रितिका वासन भी महू पहुंची थीं। इस संबंध में उनका कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं हिंदूवादी संगठनों के नेताओं का कहना है कि इसमें पूर्व में दो बार धर्म परिवर्तन की गतिविधि संचालित करने का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। आसपास के रहवासियों का भी कहना है कि इस समारोह में संदेहास्पद गतिविधियां संचालित की जाती है पुलिस की शुरुआती जांच में भी यह जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस ने इसकी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

धर्म प्रदान कराने की इस घटना को आप गंभीरता से लिया जा रहा है तथा भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रक्षा संपदा विभाग तथा छावनी परिषद को पत्र लिखकर इस इमारत को ध्वस्त करने की मांग की है।

 



Related