इंदौर: BJP नेता गोलू शुक्ला के बेटे ने जन्मदिन पार्टी में किये हवाई फायर


भाजपा नेता गोलू शुक्ला के बेटे यश शुक्ला का दो दिन पहले जन्मदिन था। उसी रात को एक गार्डन में पार्टी आयोजित की गई थी। उस पार्टी का ही वीडियो सामने आया है।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर।  बीजेपी के बाहुबली नेता गोलू शुक्ला के बेटे हर्ष ने जन्मदिन पार्टी में जमकर कर हवाई फायरिंग की है।  हवा में फायरिंग करते हर्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

ख़बरों के अनुसार, भाजपा नेता गोलू शुक्ला के बेटे यश शुक्ला का दो दिन पहले जन्मदिन था। उसी रात को एक गार्डन में पार्टी आयोजित की गई थी। उस पार्टी का ही वीडियो सामने आया है।

इसमें दिख रहा है कि एक युवक यश को बंदूक लाकर देता है। यश इस बंदूक से लगातार दो फायर करता है। उसके बाद वह बंदूक वापस दे देता है। पार्टी में मौजूद लोगों ने इस फायरिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है और अभी हुए उपचुनावों में उसे भारी बहुमत मिला है।



Related






ताज़ा खबरें