इंदौरः कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद नगर निगम ने कर दिया मकान सील


नगर निगम कर्मचारी व मकान मालिक दोनों के बीच हाथ उठाने की बात पर हाथापाई व मारपीट हो गई। भवंरकुआ पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।


vinay-yadav विनय यादव
इन्दौर Updated On :
indore-nagar-nigam

इंदौर। इंदौर नगर निगम के जोन 13 के वार्ड क्रमांक 78 के श्रीयंत्र नगर सेक्टर-सी में शुक्रवार को कचरे गाड़ी के बकाया बिल संबंधी जानकारी लेने घर में घुसे नगर निगम कर्मचारी का पहले मकान मालिक से विवाद हुआ।

इसके बाद नगर निगम कर्मचारी व मकान मालिक दोनों के बीच हाथ उठाने की बात पर हाथापाई व मारपीट हो गई। भवंरकुआ पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

भंवरकुआ पुलिस को दी गई शिकायत में नगर निगम कर्मचारी मयूर बसोंडे ने बताया कि 

प्रवीण पाठक निवासी श्रीयंत्र नगर सेक्टर-सी के मकान में गुरवार को कचरा गाड़ी का बिल संबंधित बात करने नगर निगम के कर्मचारी घर पर गए थे। वहां प्रवीण व उसकी पत्नी सोनिया का नगर निगम कर्मचारी के बगैर मास्क घर में घुसने पर विवाद हो गया। इसके कारण प्रवीण ने नगर निगम कर्मचारी मयूर बसोंडे के साथ झूमा-झटकी कर दी। बीच-बचाव करने आए सहायक मोहित वर्मा के साथ भी मारपीट कर दी गई।

वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि नगर निगम के कर्मचारी किस प्रकार प्रवीण पाठक के साथ अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी सोनिया के साथ भी बदसलूकी कर रहे हैं। (अश्लील व अभद्र भाषा होने के कारण वह वीडियो हम यहां नहीं दिखा रहे हैं।)

वहीं प्रवीण व उसकी पत्नी ने नगर निगम के कर्मचारियों के घर मे बगैर मास्क के घुसने पर विवाद होना बताया। हालांकि नगर निगम ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत व बिल जमा नहीं करने की बात मकान सील कर दिया है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार निगम ने मकान सील करने के साथ ही इसे तोड़ने का फरमान भी निकाल दिया है।



Related