कृषि मंत्री रहे सचिन यादव को कांग्रेस ने फिर बनाया अपना उम्मीदवार


कांग्रेस सरकार बनी तो फिर शुरु करेंगे किसान ऋण माफी योजना, कांग्रेस की 15 माह की सरकार के कृषि मंत्री रहे थे यादव, कृषि प्रधान क्षेत्र के लिए करेंगे बेहतर कार्य


ब्रजेश राठौर
खरगोन Updated On :

खरगोन जिले के कसरावद विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस ने विधायक सचिन यादव पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें आगामी चुनाव के लिए उम्मीद्वार घोषित किया है। रविवार को नवरात्री के पहले दिन कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची के बाद यादव के निवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें बधाई दी। हालांकि यादव का प्रत्याशी के रूप में चयन तय माना जा रहा था।

विधायक यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त है। साथ ही यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितेषी सरकार थी। पिछले 15 माह के कार्यकाल के दौरान किसानों के हित में कई कार्य किए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कांग्रेस सरकार बनती है तो किसान ऋण माफी योजना की शुरुआत की जाएगी।

ऐसे जाने कसरावद विधानसभा क्षेत्र कोः जिले की विधानसभा क्षेत्र 184 की यह कसरावद सीट बेहद खास है। यहां यादव समाज के मतदाता अधिक है। इसके साथ ही क्षेत्र में दरबार और पटेल समाज का भी दबदबा है। इस सीट पर जातिगत समीकरण ही हार-जीत तय करेंगे।

यह है कांग्रेस के दावदेरः कांग्रेस ने कसरावद विधानसभा से 40 वर्षीय सचिन सुभाष यादव को उम्मीद्वार घोषित किया है। यादव कसरावद विधानसभा के वर्तमान विधायक भी है। कांग्रेस सरकार में वे कृषि मंत्री बने थे। उनके पिता सुभाष् यादव में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे है। वे किसान नेता थे।

उनके बड़े भाई अरुण यादव भी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वे देश और प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय हैं। अपने पारिवारिक प्रभाव के चलते यादव पार्टी के कद्दावर चेहरा है। उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे 2013 में पहली बार विधानसभा के निर्वाचित सदस्य बने थे।

कसरावद क्षेत्र की जानकारी

  •  3 लाख 83 हजार 882 जनसंख्या।
  •  2 लाख 38 हजार 400 मतदाता है विधानसभा क्षेत्र।
  • 1 लाख 20 हजार 403 पुरुष मतदाता।
  • 1 लाख 17 हजार 995 महिला मतदाता।
  • 253 मतदान केंद्र बनाए गए है विधानसभा क्षेत्र में।



Related






ताज़ा खबरें