इंदौर: चिड़ियाघर में शेरनी मेघा ने दिया तीन शावकों को जन्म, बढ़ा शेरों का कुनबा


शहर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में शेरनी मेघा ने रविवार रात तीन शावकों को जन्म दिया, जिसके बाद शेरों का कुनबा बढ़ गया है। इनमें से दो शावक स्वस्थ हैं जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
indore-zoo-lion

इंदौर। शहर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में शेरनी मेघा ने रविवार रात तीन शावकों को जन्म दिया, जिसके बाद शेरों का कुनबा बढ़ गया है। इनमें से दो शावक स्वस्थ हैं जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

शेरनी मेघा और आकाश के जोड़े से जन्मे तीन शावकों के बाद इंदौर चिड़ियाघर में शेरों का कुनबा बढ़कर 13 पर पहुंच गया है। आठ साल पहले बिलासपुर से आए इस जोड़े ने अब तक 15 बच्चों को जन्म दिया है।

इनमें रांची, पुणे, चंड़ीगढ़, बिलासपुर, औरंगाबाद सहित पांच चि‍ड़‍ियाघरों को 11 शेर एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दिए जा चुके हैं। आकाश की उम्र 10 साल छह महीने है जबकि मेघा दस साल की है। मेघा-आकाश के जोड़े को 2013 में बिलासपुर से लाया गया था।

एक बार मेघा ने अपने नवजात शावक को मार दिया था, इसके कारण चि‍ड़‍ियाघर प्रशासन पहले से ज्यादा सतर्क है और सावधानी बरत रहा है। इस बार चि‍ड़‍ियाघर प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है।

चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि तीन शावकों में से एक कमजोर है। शेरनी मेघा ने तीनों शावकों को अपने साथ उसके लिए बनाए गए सेल में रखा है।



Related