भाजपाई से सीधे कांग्रेसी प्रत्याशी बने रामकिशोर शुक्ला का महू में हुआ स्वागत


शुक्ला से नाराजगी भी कम नहीं है, उनकी रैली में उनके सर्मथक ही मौजूद थे सभी कांग्रेसी नहीं


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :

कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला का महू पहली बार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शुक्ला ने इस मौके पर काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की तथा इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पहली बार महू शहर पहुंचे। शाम 6 बजे सैकड़ों वाहनों के साथ हरी फटक चौराहा पर कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। शुक्ला के हरि फाटक पहुंचे कार्यकर्ताओं का समर्थकों ने आतिशबाजी की। शुक्ला ने सबसे पहले इंदिरा उद्यान में स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ सीधे काली माता मंदिर पहुंचे यहां पर शुक्ला ने माता की आराधना की तथा माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार आतिशबाजी के बीच में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं व शुक्ला के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और स्वागत किया। इस मौके पर शुक्ला के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, मुजीब कुरेशी, पवन तिवारी, मृणाल पंत, कपिल सोलंकी, विजय सोढानी, सुरेंद्र भाई, विष्णु मालवीय, कमल चौधरी, विजय चौहान, पप्पू खान, के साथ बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

शुक्ला विरोधियों ने बनाई दूरीः रामकिशोर शुक्ला के नाम पर घोषणा होने के बाद से ही उनके विरोधी नाराज हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम अंतर सिंह दरबार का है जो खुद और उनके सर्मथक शुक्ला का विरोध कर रहे हैं। हालांकि दरबार के विरोधी शुक्ला के साथ दिखाई दिए।



Related