वैक्सीनेशनः केवल सौ लोगों के लिए हैं इंतज़ाम, 18 से 44 साल के लोगों के लिए हैं केवल बीस हज़ार वैक्सीन


जिला प्रशासन ने पहले करीब चार सौ सेंटर बनाने की तैयारी की थी। इसके बारे में जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन इस पर सहमति नहीं मिल सकी। 


DeshGaon
इन्दौर Published On :

इंदौर। प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन सिर्फ सौ लोगों को ही वैक्सीन लगाया जा रहा है। इंदौर शहर में पहले दिन के टीकाकरण के लिए सिर्फ एक ही केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र नगर निगम मुख्यालय में है।

वैक्सीनेशन के लिए लोगों का पहुंचना सुबह से ही शुरु हो गया था हालांकि वैक्सीनेशन करीब दस बजे के बाद लगाया जा सका। इंदौर में पहला टीका अंकित श्रीवास्तव को सुबह 10.18 मिनिट पर लगाया जा सका।

इंदौस में वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां काफी दिनों से जारी हैं और प्रशासन ने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन करवाने के लिए कार्ययोजना बनाई थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसकी वजह वैक्सीन की कमी बताई जा रही है।

जिले में फिलहाल पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में  5 व 6 मई को सिर्फ सौ-सौ वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके बाद तीन-तीन हजार लगाएंगे। 30-30 केंद्रों के बाद 44 केंद्र बनाए जाएंगे

जिला प्रशासन ने पहले करीब चार सौ सेंटर बनाने की तैयारी की थी। इसके बारे में जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन इस पर सहमति नहीं मिल सकी।

टीकाकरण प्रभारी डा. प्रवीण जड़िया का कहना है कि 5 और 6 मई को सिर्फ नगर निगम में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करवा चुके 100 लोगों को टीका लगाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन को 5 से 15 मई तक टीकाकरण के लिए 20 हजार वैक्सीन मिली है, जो 18 से 44 वर्षीय लोगों को लगानी है। हालांकि 45 से ऊपर वाले लोगों के लिए वैक्सीन का अतिरिक्त स्टाक आया है।

 



Related