BJP में बंटने लगी मिठाई, शिवराज का मुख्यमंत्री बने रहना लगभग तय


पार्टी के प्रदेश कार्यालय में खुशियां मनाई जा रहीं हैं तो वहीं पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं।


DeshGaon
घर की बात Updated On :

भोपाल। उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी वहीं करीब बारह बजे तक यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनका और ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ आना जनता को खासा भाया है और यही साथ उन्हें फिर जीत की मिठाई खिला रहा है।

http://

 

कांग्रेस को सिंधिया के जाने से बड़ा नुकसान अब चुनावी परिणामों में भी दिख रहा है। सिंधिया खेमे के ग्यारह में से 9 मंत्री आगे चल रहे हैं और इनके पास बड़ी लीड भी है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में जीत की मिठाई खाते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

 

भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ रहे अपने इन कदमों से खासी उत्साहित है।  पार्टी के प्रदेशकार्यालय में खुशियां मनाईं जा रहीं हैं तो वहीं पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों नेताओ ने इसे जनता की जीत बताया है। वहीं कांग्रेसी अभी भी बेहतर परिणाम की उम्मीद में नजर आ रहे हैं। हालांकि कांग्रेसी प्रवक्ता ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं।

http://



Related