
प्रदेश के 28 सीटों पर जारी मतगणना के अब तक के रुझान के बाद बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक तीन राउंड की गणना के बाद बीजेपी में ख़ुशी का माहौल है। जगह-जगह कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। पर्यावरण की चिंता किये बिना पटाखे जलाये जा रहे हैं। बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।
कांग्रेस 8 सीटों पर आगे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा -कांग्रेस ने भगवान राम को नकार दिया था और अब हनुमान भक्त बनने का नाटक कर रही है! 28 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय हमारे कार्यकर्ताओं के बूथ स्तर तक अथक परिश्रम का परिणाम है।
कांग्रेस ने भगवान राम को नकार दिया था और अब हनुमान भक्त बनने का नाटक कर रही है!
28 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय हमारे कार्यकर्ताओं के बूथ स्तर तक अथक परिश्रम का परिणाम है। : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp pic.twitter.com/FxcexvpIYJ
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 10, 2020
वहीं कांग्रेस का मजाक भी उड़ाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा जीत के दावे पर किये गये ट्वीट शेयर कर एमोजी लगा कर बीजेपी एमपी के ट्वीटर हैंडल पर उपहास किया जा रहा है।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 10, 2020
वहीं कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर सन्नाटा है।