चित्रकूट से भाजपा शुरु कर रही अपनी चुनावी तैयारी, जन आशीर्वाद यात्र को हरी झंडी दिखाने पहुंचे जेपी नड्डा


पांच यात्राएं होंगी, इनमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी शामिल होंगे।


DeshGaon
राजनीति Published On :

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जनता के बीच सीधी पहुंच बनाने के लिए जनआर्शीवाद यात्रा लेकर पहुंचने की तैयारी कर ली है।  पार्टी ने रीवा क्षेत्र से चित्रकूट से अपनी जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। इसके बाद नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा में यह यात्राएं की जाएंगी। इन यात्राओं को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता पहुंचेंगे। रविवार को चित्रकूट की यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सात केंद्रीय मंत्री भी इस यात्रा में शामिल हुए।

चित्रकूट की यात्रा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह करीब साढ़े दस बजे  खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने किया। इसके बाद नड्डा ने चित्रकूट में पूजन किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे सतना के मझगांव में जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और जन आशीर्वाद यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर। नड्डा ने यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा की ये जनआर्शीवाद यात्राएं 10643 किमी का सफर तय करेंगी। इनमें 998 स्थानों पर स्वागत रखा गया है और 678 रथ सभाओं का आयोजन होगा वहीं 211 मंच सभाएं और 50 बड़ी सभाएं होंगी।

पार्टी ने इन यात्राओं के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है। इन सभाओं में नड्डा के अलावा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे। इन यात्राओं की सीधी रिपोर्टिंग अमित शाह को की जा रही है।



Related