घर लौटे कमलनाथ! भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का लिया जायज़ा


कमलनाथ के अलावा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी इस बैठक में जुड़े।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भीतर फिलहाल कोई संकट नजर नहीं आ रहा है। अब तक भाजपा में जाने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे कमलनाथ भी अब अपनी पार्टी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को कमलनाथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों  को लेकर हुई बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दोबार अपने साथ जुड़ने से कांग्रेसियों में कुछ उत्साह भी नजर आया। यहां कमलनाथ ने यात्रा को लेकर लोगों को दी गई जिम्मेदारियों के बारे में बात की।  उन्होंने यात्रा को लेकर बनाई गई कमेटियों के इंचार्ज से उनके कार्यों के बारे में पूछा। कमलनाथ ने साफ किया कि वे भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल रहेंगे। यह बात इसलिए भी जरूरी थी क्योंकि इससे पहले खबरें चल रहीं थी कि जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी में प्रवेश करेगी उस समय कमलनाथ प्रदेश में नहीं होंगे। ऐसे में माना जा रहा था कि अब भी उनके और कांग्रेस के संबंध अब भी सामान्य नहीं है लेकिन कमलनाथ का यात्रा में शामिल होने का बयान स्थिति को काफी कुछ साफ कर गया है। हालांकि अब भी छिंदवाड़ा जिले से आने वाले कांग्रेस के विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

कमलनाथ के अलावा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी इस बैठक में जुड़े। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सारा प्लान मैंने सुना है। मैं इसी यात्रा की तैयारी के लिए गुना की बैठक लेने आया हूं।  राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ 2 मार्च को मप्र  राजस्थान के धौलपुर से मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 5 दिन मध्यप्रदेश में रहकर 6 मार्च को सैलाना के रास्ते हुए राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश में कई  सभाएं हो सकती हैं। फिलहाल राहुल की तीन सभाएं प्रस्तावित हैं जो ग्वालियर, ब्यावरा और रतलाम में हो सकती हैं।

 

 



Related






ताज़ा खबरें