लोकसभा चुनाव 2024ः भाजपा की पांचवीं सूची, कंगना रनौत और अरुण गोविल को टिकिट


कांग्रेस के पूर्व एमपी नवीन जिंदल भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


DeshGaon
राजनीति Published On :

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसमें पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है और कांग्रेस से पाला बदलकर आए जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। जबकि सुल्तानपुर से वरुण कि मां मेनका गांधी को टिकट दिया गया है।

भाजपा की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के थोड़े देर पहले ही नवीन जिंदल ने कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

बिहार के बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम का ऐलान किया है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को पाटलीपुत्रा और रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्वी चंपारण से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को नवादा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।

यूपी के बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बिहार में अजय निषाद, झारखंड में तीन बार के सांसद पशुपति नाथ सिंह का टिकट कट गया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और अश्विनी चौबे का भी टिकट कट गया है। भाजपा अब तक 402 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले चार लिस्टों में 291 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

 

साभारः हमसमवेत



Related






ताज़ा खबरें