जबलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली है और शहर के चौक-चौराहों पर हनुमान जी के गदे लगाए गए हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा डुमना एयरपोर्ट से रवाना होकर गौरीघाट पहुंची, जहां उन्होंने 101 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ही नर्मदा पूजन किया।
इसके बाद उन्होंने उमाघाट पर भी पूजा अर्चना की और फिर भंवरताल गार्डन पहुंचीं, जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ PCC चीफ कमलनाथ समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता हैं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जबलपुर में नर्मदा आरती में भाग लिया। प्रियंका के इस कार्यक्रम को विजय शंखनाद का नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से यह चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत है।@priyankagandhi #jabalpur pic.twitter.com/WqASDy4xMu
— Deshgaon (@DeshgaonNews) June 12, 2023
पुलिस को प्रियंका की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट भी मिला है। एएसपी समर वर्मा के मुताबिक विशेष सतर्कता बरतते हुए 200 अफसर और जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
शहीद स्मारक मैदान पर मुख्य कार्यक्रम सभास्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं।
जबलपुर में अब प्रियंका गांधी की रैली है। स्वागत की तैयारियां तेज़ हैं। यहां कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर भी बात होगी। इससे पहले सीएम शिवराज ने लाडली बहना की शुरुआत भी जबलपुर से ही की थी।@priyankagandhi @OfficeOfKNath pic.twitter.com/XcJWl2R9XV
— Deshgaon (@DeshgaonNews) June 11, 2023
चुनावी अभियान के दौरान प्रियंका गांधी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता को गारंटी देने का वादा पूरा करने की तरह ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर जनता को दी जाने वाली गारंटी का उल्लेख भी करेंगी।
इनमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट बिजली आधी दर पर देने की घोषणा प्रमुख है।
साथ ही 2018 के चुनाव में किसान ऋण माफी योजना की जो घोषणा की गई थी, उसे आगे बढ़ाने की बात भी वे रखेंगी। कर्मचारी वर्ग के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा भी करेंगी।
जबलपुर के बाद प्रियंका का रीवा, बुंदेलखंड (सागर) और ग्वालियर का भी कार्यक्रम बनाया जा रहा है। वे यहां रैली के साथ बड़ी सभा करेंगी। सभी जगह धार्मिक आयोजन की रूपरेखा भी बनेगी। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उज्जैन-इंदौर से गुजर चुके हैं इसलिए उनके कार्यक्रम इसी क्षेत्र में हो सकते हैं।
















