बेवक़्त बोल पड़े दिग्विजय, भाजपाई बना रहे मज़ाक, कमलनाथ का पत्र भी बना जंजाल


मतदान के दिन ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल उठाने के बाद भाजपा के नेता दिग्विजय सिंह और पार्टी की खिल्ली उड़ा रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय सिंह को कमलनाथ का लिखा एक पत्र भी चर्चाएं बटोर रहा है।


DeshGaon
राजनीति Updated On :
Photo Credit: PTI


भोपाल।  दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस को मतदान के दौरान ही शर्मिंदा कर दिया है। मतदान के दिन ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल उठाने के बाद भाजपा के नेता उनकी और पार्टी की खिल्ली उड़ा रहे हैं। भाजपा की ओर से  कहा जा रहा है कि नतीजों के पहले से कांग्रेस हार की भूमिका बना रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चौहान ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह वही ईवीएम है जिसमें से 2018 में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं और अब वे ईवीएम पर दोष मढ़ दो।

 

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दिग्विजय के ईवीएम पर किए गए इस संदेह को कांग्रेस को उपचुनावों में नजर आ रही अपनी हार बताया है।

http://

इसके साथ दिग्विजय सिंह को लेकर एक और चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है। जहां उन्हें कमलनाथ द्वारा लिखा गया एक खत खूब साझा किया जा रहा है।

http://

 

इसमें कमलनाथ उन पर सत्ता हांसिल करने की इच्छा को लेकर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस पत्र में लिखा है कि जमीन पर कांग्रेस अब कहीं नजर नहीं आ रही है। हालांकि यह पत्र सही है या नहीं ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह नेताओं को परेशान करने के लिए काफी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा पत्र



Related