सुस्त है दलहन का कारोबार, मांग बढ़ी तो बनेगी उम्मीद


व्यापारियों का कहना है कि मसूर में आगे स्टाकिस्ट की खरीदी निकल सकती है क्योंकि मसूर का ओपनिंग स्टाक काफी कमजोर बताया जा रहा है


DeshGaon
दुकान Published On :

इंदौर। प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी इंदौर में दालों का कारोबार सुस्त नज़र आ रहा है।  सोमवार को भी मसूर की आवक की तुलना में मिलों की खरीदी बेहद कमजोर रहने से भाव में गिरावट रही। इंदौर में मसूर घटकर 6550-6575 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

व्यापारियों का कहना है कि मसूर में आगे स्टाकिस्ट की खरीदी निकल सकती है क्योंकि मसूर का ओपनिंग स्टाक काफी कमजोर बताया जा रहा है। हालांकि इस वर्ष मसूर उत्पादन अधिक है लेकिन आगे मांग में इजाफा से होने पर सप्लाई टाइट रहने की उम्मीद है। ऐसे में मसूर के दाम पुन: सुधर सकते है।

इस बीच मुंद्रा, मुंबई, हजीरा और कोलकाता में काफी सीमित मात्रा में आयातित मसूर स्टाक बताया जा रहा है। हालांकि जानकारी के अनुसार 100,000-125,000 टन मसूर मई और जून में भारत पहुंच सकती है। यह मसूर ऊंचे दाम पर सौदे हुए हैं जिससे वर्तमान दामों पर कुछ तेजी की उम्मीद की जा रही है।

ऑयल और कंटेनर का किराया काफी अधिक होने से कंटेनर में आयात में काफी दिक्कत है। मसूर लम्बी अवधि फंडामेंटल मजबूती है और गिरावट पर खरीदी की जा सकती है। अन्य दाल-दलहन की कीमतों में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। चना दाल में लेवाली कमजोर रहने से 100 रुपये की गिरावट रही।

काबुली चना भाव : काबुली बिटकी 4400-5200, एवरेज 5000-7800, मीडियम 7900- 8800, बोल्ड 9000-9550 रुपये क्विंटल।

दलहन के दाम… 

चना कांटा 4850 नया विशाल 4600- 4700 मसूर 6550-6575 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6200-6300 कर्नाटक नई 6500-6600 निमाड़ी तुअर 5500-6100 मूंग बेस्ट 6600- 6700 नया मूंग 6800-6900 एवरेज 6000-6500 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500-6200 हलकी 2500-4500 रुपये।

दालों के दाम…

चना दाल 5900-6000 मीडियम 6100-6200 बेस्ट 6300-6400 मसूर दाल 7850-7950 बेस्ट 8050-8150 मूंग दाल 8300-8400 बेस्ट 8500-8600 मूंग मोगर 8700-8800 बेस्ट 8900-9000 तुअर दाल 8000-8100 मीडियम 8200-8300 बेस्ट 8400-8600 नई दाल 8900-9600 व्हाइटरोज दाल नई 9900 उड़द दाल 8300-8400 बेस्ट 8500-8600 उड़द मोगर 9100-9300 बेस्ट 9300-9500 रुपये क्विंटल।

 

साभारः नई दुनिया



Related






ताज़ा खबरें