माशिमं का बड़ा बदलाव: भाषा के विशिष्ट और सामान्य विषय खत्म


माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 9वीं, 11वीं और 12वीं में हिंदी व अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट व सामान्य विषय नहीं होंगे। अब सिर्फ दो ही विषय हिंदी एवं अंग्रेजी होंगे। अब इनकी अलग-अलग पुस्तकें भी नहीं होंगी। ये पुस्तकें एनसीईआरटी की ही होंगी। मंडल ने अन्य विषयों के साथ इन विषयों की पुस्तकों की सूची जारी कर दी है।


DeshGaon
पढ़ाई-लिखाई Published On :
board of secondary education, madhya pradesh
शैक्षणिक सत्र 2020-21 की सालाना परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी


भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 9वीं, 11वीं और 12वीं में हिंदी व अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट व सामान्य विषय नहीं होंगे। अब सिर्फ दो ही विषय हिंदी एवं अंग्रेजी होंगे।

अब इनकी अलग-अलग पुस्तकें भी नहीं होंगी। ये पुस्तकें एनसीईआरटी की ही होंगी। मंडल ने अन्य विषयों के साथ इन विषयों की पुस्तकों की सूची जारी कर दी है।

अभी तक अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी विशिष्ट अंग्रेजी और सामान्य हिंदी विषय लेकर पढ़ाई करते थे। हिंदी माध्यम के विद्यार्थी विशिष्ट हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय लेकर पढ़ाई कर रहे थे।

इधर, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की सालाना परीक्षा के लिए मंडल ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

सामान्य शुल्क के साथ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर तक www.mpbse.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।



Related