कृषि विभाग व कृषक प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के अधिकारियों ने किसानों को दिया सोयाबीन खेती का प्रशिक्षण


कार्यक्रम में जिले के उन्नत कृषक लाखन सिंह सीताराम गेहलोत ने बताया कि शाहपुरा, नोगांवा सर्फ, बान्याखेडी के करीब 100 से ज्यादा किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।


DeshGaon
काम की बात Published On :
shahpura farmers training

इंदौर। ग्राम शाहपुरा में कृषि विभाग एवं कृषक प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के अधिकारियों ने फसलों का निरीक्षण किया एवं कृषकों को आगामी समय में उर्वरक उपयोग के लिए खरपतवार नियंत्रण के लिए कीट व्याधि नियंत्रण के लिए बहुत सारे उपाय बताएं एवं जानकारी दी गई।

इस मौके पर सुनीता वर्मा सहायक संचालक द्वारा कृषि मिट्टी प्रशिक्षण और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। केएस अलावा जीएडीए द्वारा उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी गई।

लोवंशी एडीओ द्वारा किसानों के आय दुगनी संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही एनके मालवीय द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

अंत में क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेंद्र चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से किसानों को समझाया गया।

कार्यक्रम में जिले के उन्नत कृषक लाखन सिंह सीताराम गेहलोत ने बताया कि शाहपुरा, नोगांवा सर्फ, बान्याखेडी के करीब 100 से ज्यादा किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

shahpura villagers

मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह दरबार, शाहपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच अमित सुरेश पटेल, बान्याखेडी के नवनिर्वाचित सरपंच गोकुल पटेल, क्षेत्र के प्रगतिशील किसान विष्णु पटेल, जितेंद्र गेहलोत, मनीराम नकुम, श्रीराम चौहान, शिवनारायण चौहान, रायसिंह धान्यावाले, शंकर लाल गेहलोत आदि सैकड़ों किसानों ने प्रशिक्षण मैं भाग लेकर सोयाबीन की फसल के बारे में आगामी जानकारी ली।



Related