अग्निपथ पर बवालः भाजपा नेताओं से नाराज़गी, बिहार की डिप्टी सीएम के घर पर हमला, प्रदेशाध्यक्ष के घर को कैरोसीन छिड़ककर जलाया


– बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के घर पर कैरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश
– कई ट्रेनों में लगाई आग


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। अग्निपथ योजना का विरोध अब भाजपा नेताओं को झेलना पड़ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल हो रहा है। बिहार में डिप्टी सीएम रेणु देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के घर पर हमला किया गया। बिहार के मधुबनी में ही भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद कई नेताओं के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश रे बलिया, झारखंड के पलामू में भी हंगामा होने की ख़बर है।

युवा केंद्र सरकार की इस योजना का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। जहां बहुत से युवा हंगामा और तोड़फोड़ कर रहे हैं तो वहीं कई शांतिपूर्वक इस विरोध में शामिल हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जता रहे हैं। बिहार में युवाओं का यह गुस्सा तेज है। यहां शुक्रवार को फिर एक ट्रेन में आग लगा दी गई।

वहीं बेतिया में डिप्‍टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला हुआ है। इसके अलावा बिहार बीजेपी के अध्‍यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है।  मीडिया से मिल रहीं जानकारियों के मुताबिक उनके घर को मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई है।

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने बेतिया के अपने पैतृक घर पर हमले की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि उनके पैतृक घर पर हमला हुआ है। गाड़ि‍यों मेंं तोड़फोड़ की गई हैै। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को उकसाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्‍त डिप्टी सीएम के आवास के अंदर परिवार के कई सदस्य फंसे हुए थे। डिप्टी सीएम ने खुद फोन कर मीडिया को इसकी जानकारी दी है। डिप्टी सीएम ने बताया है कि वो खुद अभी पटना में हैं लेकिन उनके परिवार के कई सदस्य बेतिया में हैं और उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। तोड़फोड़ भी की है।

इसके अलावा बिहार में कई स्थानों पर बड़ा हंगामा होने की खबर है। यहां समस्तीपुर में स्टेशन में आग लगा दी गई वहां सासाराम में टोल प्लाजा में आग लगा दी गई।

 



Related