राजस्थान में वसुंधरा नहीं मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
rajasthan modi face

नई दिल्ली। राजस्थान में अगले साल यानी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा का चेहरा नहीं होंगी बल्कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

राजस्थान में पार्टी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। पार्टी में चल रही गुटबाजी को देखते हुए मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

गुजरात में मोडासा में 2 ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 6 लोग जिंदा जले –

NSE को-लोकेशन केस मामले में CBI की 10 ठिकानों पर छापेमारी –

CBI ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज (NSE) को-लोकेशन मामले में मनी लांड्रिंग की जांच के तहत आज कई स्थानों पर छापेमारी की है। CBI ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गांधीनगर, नोएडा और गुरुग्राम सहित 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है।

सूत्रों के अनुसार CBI मामले से जुड़े कुछ ब्रोकरों के ठिकाने पर यह तलाशी ले रही है। साल 2015 में एक व्हिसलब्लोअर ने मार्केट रेगुलेटर SEBI से को-लोकेशन स्कैम की शिकायत की थी।

इसमें कहा गया था कि NSE में सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर खूब धांधलेबाजी चल रही है। उसी समय चित्रा का भी नाम सामने आया था। सेबी ने चित्रा को उस वक्त शो कॉज नोटिस भेजा था। SEBI ने बीते दिनों अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट शेयर की है।

माता वैष्णो देवी भवन के प्रमुख पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने जताया दुख – 

जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी भवन के प्रमुख पुजारी का आज कटड़ा में निधन हो गया। अमीर चंद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के समय से ही भवन में बतौर पुजारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है।

नवाब मलिक और दाऊद की बहन के बीच हुई थी मीटिंग –

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से जमीन खरीदने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि नवाब मलिक, उनके भाई असलम मलिक, दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी सरदार खान के बीच कुर्ला स्थित गोवावाला कॉम्प्लेक्स को लेकर कई दौर की बैठकें हुई थीं।

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे की सुरक्षा दीवार गिरी, 10 हजार लोग फंसे –

उत्तराखंड के यमुनोत्री मंदिर की ओर जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार गिरने से करीब 10 हजार लोग फंस गए हैं। इसके बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 हजार लोग हाईवे के किनारे अलग-अलग जगहों पर फंसे बताए जा रहे हैं। सड़क को दोबारा खोलने में 3 दिन का समय लग सकता है। जिला प्रशासन कुछ छोटे वाहनों से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहा है।

BJP नेता ने पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या की –

रतलाम जिले की सबसे बुजुर्ग सरपंच पिस्ताबाई चत्तर (86) के बड़े बेटे भंवरलाल (65) की BJP नेता ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सरपंच का पूरा परिवार 15 मई को भेरूजी पूजने चित्तौड़गढ़ गया था।

16 मई को पूजा-पाठ के बाद भंवरलाल लापता हो गए। गुरुवार को उनका शव मनासा (नीमच) में पुलिस थाने से आधा किमी दूर रामपुरा रोड पर मिला था। भंवरलाल को पीटने का VIDEO सामने आया है। बुजुर्ग को पीटने वाला BJP नेता दिनेश कुशवाहा है।

बारिश के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्लाइट डायवर्ट की गई –

बारिश के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्लाइट समेत 11 उड़ानों को दिल्ली एयरपोर्ट से डायवर्ट किया गया। दिल्ली में प्रभावित होने के कारण कुछ उड़ानों को लखनऊ और जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों को उड़ान की ताजा अपडेट्स के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है।

अमित शाह आज 2 दिन के दौरे पर अरुणाचल पहुंचेंगे –

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 2 दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। यहां गृह मंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गृह मंत्री ‘बड़ा खाना’ में भी हिस्सा लेंगे।

‘बड़ा खाना’ सामूहिक भोजन कार्यक्रम होता है, जहां सेना के सभी रैंक के जवान और CRPF के जवान एक साथ खाना खाते हैं।

भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर रतन लाल गिरफ्तार –

भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रतन लाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद शिव जी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की थी।

इसको लेकर उनकी खूब आलोचना भी हुई। रतन लाल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज है।

शरद पवार ने बताया- आंबेडकर ने क्यों छोड़ दिया था हिंदू धर्म –

NCP प्रमुख शरद पवार का कहना है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर 1930 में देश की सामाजिक स्थिति को देखकर बहुत परेशान थे। हिन्दू धर्म में ऊंच-नीच, छुआ-छूत जैसी कुप्रथाएं थीं, इसके चलते उन्हें हिंदू धर्म छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा और बाबा साहेब ने बौद्ध धर्म अपना लिया।

शरद पवार आंबेडकर पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने जीवनभर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग की।

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार –

लुधियाना जिला कोर्ट ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोर्ट में 23 दिसंबर 2021 को विस्फोट हुआ था, जिसमें पूर्व पुलिस हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे।

भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में आयोजित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन में भारत के लोकतंत्र और भारतीयों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है। वहीं, भारतीय इस लोकतंत्र को इतने सालों से बेमिसाल तरीके से चलाते आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया इस सम्मेलन की तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मनोज झा, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी नजर आ रही हैं। 23 मई को राहुल गांधी लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलेंगे।



Related